SRG फ़िल्म्स इंटरनैशनल ने पोस्टर लॉन्च के ज़रिए शानदार फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ का किया ऐलान

फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ 13 अक्तूबर, 2023 को होगी रिलीज

Eros Times: दिलचस्प किस्म की फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर और एक प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस के रूप‌ में अपनी पहचान रखने वाले SRG फ़िल्म्स इंटरनैशनल ने अपनी एक और उम्दा फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहतें हैं’ के रिलीज़ का ऐलान एक पोस्टर लॉन्च के माध्यम से कर दिया है.‌ इसमें कोई दो राय नहीं है कि एक दूरद्रष्टा कहलाए जाने वाले निर्देशक द्वारा उम्दा कलाकारों के साथ बनाई गई और बढ़िया संगीत से सजी यह फ़िल्म तमाम दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा.

गोविंद बंसल और रीमा लहिड़ी द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ एक ऐसी फ़िल्म है जो बेहतरीन कहानी को दर्शकों के सामने पेश करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. राजन लायलपुरी के बेहतरीन निर्देशन से‌ सजी यह फ़िल्म‌ दर्शकों को एक ऐसे रोमांचक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे वो कभी भुला नहीं पाएंगे.

तमा‌म सितारों से सजी इस फ़िल्म के ज़रिए जनमेजाया सिंह अपना  बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. फ़िल्म‌ में रितुपर्णा सेनगुप्ता, गोविंद नामदेव, अनूप जलोटा, राजपाल यादव, ज़ाकिर हुसैन, अनुस्मृति सरकार, अरुण बक्शी, सुरेंद्र पाल, टीना घई, अनिल नागरथ, कौशल शाह, संगीता सिंह और हितेश सम्पाल जैसे उम्दा कलाकार भी फ़िल्म में अपने अभिनय से चार चांद लगाते नजर आएंगे जो दर्शकों का निश्चित तौर पर दिल जीत लेंगे.

फ़िल्म के संगीत को सुमधुर अंदाज़ में दिवगंत बप्पी लहिड़ी ने  संगीतबद्ध किया है जबकि रीमा लहिड़ी ने एसोसिएट म्यूज़िक प्रोड्यूसर के तौर पर फ़िल्म के संगीत पर काम किया है. फ़िल्म में सशक्त ढंग से पार्श्व संगीत देने की ज़िम्मेदारी बाप्पा बी. लहिड़ी ने बख़ूबी निभाई है. इस फ़िल्म के अर्थपूर्ण और दिल को छू लेने वाले गीतों को फ़िल्म के लेखक और निर्देशक राजन लायलपुरी ने लिखा है. इस फ़िल्म में एक से बढ़कर एक गायकों ने तमाम गानों को अपनी आवाज़ों से संवारा है जिनमें बप्पी लहिड़ी, शान, रेगो बी, पलक मुच्छाल, अलका याग्निक, सना अजीज़ और अनूप जलोटा जैसे गायकों का शुमार है. उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म का संगीत को ‘सारेगामा’ द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है.

गोविंद बंसल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ को दुनिया को दिखलाने को लेकर बड़ा बेकरार हूं. हमने इस फ़िल्म को कड़ी मेहनत और शिद्दत के साथ बनाया है और हमें उम्मीद है कि हमारी इस फ़िल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा.”

रीमा लहिड़ी कहती हैं, “यह फ़िल्म मेरे दिल के बेहद करीब है. इस फ़िल्म को पर्दे पर जीवंत करने का मेरा सफ़र काफ़ी रोमांचक रहा है. मुझे पूरा यकीन है कि दर्शक भी इस फ़िल्म से ख़ास तरह का जुड़ाव महूसस करेंगे. हमारी टीम ने इस फ़िल्म को लेकर जो मेहनत की है, वो पर्दे पर साफ़ तौर पर नज़र आती है. हम सभी ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने को लेकर बहुत ही उत्सुक हैं.”

फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहतें हैं’ के लेखक और निर्देशक राजन लायलपुरी ने कहा, “एक लेखक और निर्देशक के तौर पर मैंने यह फ़िल्म दिल से बनाई है और इस फ़िल्म में दर्शकों को मेरी आत्मा का अक्स दिखाई देगा. इस फ़िल्म की कहानी दुनिया भर में प्रचलित प्रेम व नियती के विश्वास पर‌ आधारित है. मैं इस फ़िल्म को बड़े पर्दे पर जीवंत होते हुए देख‌ने को लेकर काफ़ी उत्साहित हूं. मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से इस फ़िल्म ने मेरे दिल को छुआ है, उसी तरह से यह फ़िल्म आप सबको भी उतनी पसंद आएगी.”

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग