उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता दिवंगत बेटी को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

नोएडा: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता बेटी को दरिंदों द्वारा जिंदा जलाकर मारने पर समाजवादी पार्टी ने सेक्टर 31 स्थित हनुमान मंदिर पर हवन कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सपा नेताओं द्वारा हवन में आहुतियां डाली गई। हवन के उपरांत दो मिनट का मौन रखा गया जिसमें ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की सभी ने प्रार्थना की।
इस अवसर पर बोलते हुए निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बहन बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्नाव में एक बेटी के साथ दुष्कर्म किया जाता है और जब वह न्याय की गुहार लगाती है तो दरिंदों द्वारा उसे जिंदा जला दिया जाता है ।
भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं इसलिए ऐसी वारदात को अंजाम देते वक्त उनके मन में कानून का कोई खौफ नहीं होता है। पूरे प्रदेश में हत्या, लूट ,बलात्कार की बाढ़ सी आयी हुई है।
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करती है कि वहशी दरिंदों को शीघ्र कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर फांसी पर लटकाया जाए साथ ही पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए जिससे लगातार हो रही बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
दिवंगत बेटी को अगर शीघ्र न्याय नहीं दिया गया तो न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेगी।

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अशोक चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष सूबे यादव, अर्जुन प्रजापति, चौधरी जयकरण, समाज सेवी ऊषा चंद्रा, कुंवर बिलाल बरनी, पंडित सियाराम शरण,बबलू चौहान,अमर शर्मा,रामवीर यादव, सैय्यद आफाक, अब्दुल जब्बार, राजेन्द्र अवाना, योगिता राजपूत, राजेश कुमार, अविनाश सिंह, पवन कुमार, पिंटू प्रजापति, रूबी पाल, बाबू प्रधान, संदीप, रामाज्ञा, मोहन , कमर खान, मोहसिन सैफी, पूरण पाल, दिलीप कुमार, संजीत, अभिषेक, तरुण गुप्ता, सुरेश सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बिलासपुर (गौतम बुद्ध नगर)। वैश्विक स्तर पर चर्चा में आई Jeffrey Epstein से जुड़ी कथित एपस्टीन फाइल्स को लेकर शनिवार को कस्बा बिलासपुर में जिला महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग