विशेष टीकाकरण अभियान शुरू, 10 नवंबर तक चलेगा

Eros Times: नोएडा। बच्चों को टिटनेस –डिप्थीरिया (टीडी) और डिप्थीरिया (गलघोटू)-परट्यूसिस (काली खांसी), टिटनेस (डीपीटी) से बचाव के लिए जनपद के सरकारी व निजी क्षेत्र के विद्यालयों में बृहस्पतिवार को विशेष टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने विकास खंड बिसरख के बादामी देवी इंटर कालेज में किया। इस अवसर पर बच्चों का टीकाकरण किया गया। अभियान में समस्त स्कूलों में पाँच वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। यह अभियान 10 नवम्बर तक चलेगा। अमित चौधरी ने जिले समस्त विद्य़ालयों से अपील की है कि सभी अपना सहयोग करते हुए अभियान को सफल बनाएं।

इस अवसर पर उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उबैद कुरैशी, सर्विलांस मेडिकल अफसर डा. तनवीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सचिन्द्र कुमार मिश्रा ने अभियान को सफल बनाने एवं शत प्रतिशत टीकाकरण में शिक्षा विभाग से सहयोग करने की अपील की। डा. उबैद कुरैशी ने कहा यह टीका सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया- डिप्थीरिया की रोकथाम व बचाव के लिए स्कूल जाने वाले बच्चों को डीपीटी व टीडी का टीका लगाने का विशेष अभियान शुरू हुआ है, जो जनपद के समस्त सरकारी व निजी क्षेत्र के स्कूलों में 10 नवंबर तक चलेगा।

उन्होंने कहा – पूर्ण टीकाकरण से ही बच्चे डिप्थीरिया से प्रतिरक्षित हो सकेंगे। स्कूल आधारित यह विशेष टीकाकरण अभियान बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर समस्त राजकीय एवं निजी स्कूलों में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कक्षा एक में अध्ययनरत पाँच वर्ष तक के बच्चों को डीपीटी सेकेंड बूस्टर डोज, कक्षा पाँच में अध्ययनरत 10 वर्ष तक के बच्चों को टीडी प्रथम डोज़, कक्षा 10 में अध्ययनरत 16 वर्ष तक के बच्चों को टीडी बूस्टर डोज़ से आच्छादित किया जा रहा है। अभियान के दौरान नियमित टीकाकरण दिवसों (बुधवार व शनिवार) में स्कूल न जाने वाले एवं अन्य डीपीटी सेकेंड बूस्टर, टीडी प्रथम एवं टीडी बूस्टर डोज़ वैक्सीन से छूटे हुये सभी बच्चों को ड्यू टीके से आच्छादित किया जायेगा।

बच्चों को डिप्थीरिया व टीडी का टीका जरूर लगवाएं

इस अवसर पर डा. सचिन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा – डिप्थीरिया छोटे बच्चों का एक संक्रामक रोग है। यह अक्सर दो वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की आयु में अधिक होता है। यह बीमारी कॉरीनेबैक्टेरियम डिप्थीरिया नामक बैक्टीरिया के संक्रमण से होती है। 
अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख के चिकित्सा अधिकारी डा. विक्रम, एचईओ सुनीता यादव, एएनएम दीपमाला, एआरओ एसआर राना, बीपीएम सत्यार्थ प्रकाश राय, यूनिसेफ के जिला प्रतिनिधि आशीष सक्सेना, ब्लाक प्रतिनिधि सइदुल, नाइट एंजल नर्सिंग कालेज की प्रवक्ता ज्योत्सना उपस्थित रहीं।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग