600 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन सफदरजंग रेलवे
600 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन सफदरजंग रेलवे स्टेशन से हुई रवाना
अब तक 70 हजार लाभार्थी इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा कर चुके हैं
मैं उन सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं जो द्वारकाधीश जी की आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं
मुझे ख़ुशी है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में, इस योजना के तहत दिल्ली के हमारे बुज़ुर्गों को अपने पसंद के तीर्थ स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिल रहा है
Eros Times: केजरीवाल सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सोमवार को विशेष ट्रेन दिल्ली के बुजुर्गों और उनके अटेंडेंट्स को ले कर द्वारकाधीश के लिए रवाना हुई। सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में 600 श्रद्धालु द्वारकाधीश जा रहे हैं। इस योजना के तहत यह 72वीं ट्रिप/ट्रेन है।
तीर्थ यात्रियों को बधाई देते हुए, दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “मैं उन सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो आज द्वारकाधीश जी की आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। मुझे ख़ुशी है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में इस योजना के तहत दिल्ली के हमारे बुज़ुर्गों को अपने पसंद के तीर्थ स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिल रहा है।”

दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 12 जुलाई, 2019 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से शुरू की गई थी। इस योजना के तहत, दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी से वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा के लिए मुफ्त यात्रा पैकेज प्रदान करती है। प्रति विधानसभावार 1100 निवासी सालाना इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सभी विधानसभाओं को मिलाकर प्रति वर्ष कुल 77,000 यात्री इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा पर जा सकतें हैं। इसकी औपचारिक शुरुआत के बाद से अब तक 70,000 लाभार्थियों ने योजना के तहत यात्रा की है।
योजना के तहत मार्ग
1.दिल्ली-अमृतसर-वाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब-दिल्ली
2.दिल्ली-अजमेर-पुष्कर-दिल्ली
3.दिल्ली-रामेश्वरम-मदुरै-दिल्ली
4.दिल्ली-जगन्नाथ पुरी-कोणार्क-भुवनेश्वर-दिल्ली
5.दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू-दिल्ली
6.दिल्ली-तिरुपति बालाजी-दिल्ली
7.दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी-दिल्ली
8.दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ-दिल्ली
9.दिल्ली-द्वारिकाधीश-सोमनाथ-दिल्ली
10.दिल्ली-शिरडी-शनि शिंगलापुर-त्र्यंबकेश्वर-दिल्ली
11.दिल्ली-उज्जैन-ओंकारेश्वर-दिल्ली
12.दिल्ली-गया-वाराणसी-दिल्ली
13.नई दिल्ली-अयोध्या-नई दिल्ली
14.दिल्ली-वेलंकन्नी-दिल्ली
15.दिल्ली-करतारपुर साहिब-दिल्ली
कौन कर सकता है आवेदन?

कोई भी व्यक्ति जो दिल्ली का निवासी है और 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का है, वह इस योजना (एमएमटीवाई) के तहत आवेदन कर सकता है। साथ ही, 21 वर्ष से अधिक आयु का एक अटेंडेंट भी वरिष्ठ नागरिक अपने के साथ लेकर जा सकते हैं। पात्रता की शर्तों को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति अपने जीवनकाल में केवल एक बार ही इस योजना का लाभ उठा सकता है।
आवेदन कहां करें?
योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन जमा किया जा सकता है। लाभार्थियों को एसी थ्री टियर और डीलक्स एसी बसों में यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी, बशर्ते कि इसकी उपलब्धता हो। साथ ही, यात्रियों को एसी होटल में ठहराया भी जाता है।






