सपा कार्यकर्ताओं ने पुराने समाजवादियों का किया स्वागत

Eros Times:सोमवार को समाजवादी पार्टी के नोएडा सेक्टर 11 स्थित झुंडपुरा कार्यालय पर वरिष्ठ सपा नेता देवेंद्र अवाना के संयोजन में पुराने समाजवादी नेताओं को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व महिला सभा अध्यक्ष लक्ष्मी खत्री , बहलोलपुर के कई बार प्रधान रहे एवं वरिष्ठ नेता भूले प्रधान एवं ककराला गांव के प्रधान रहे नविया प्रधान को फूलमालाओं से व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मान पाकर लक्ष्मी खत्री भावुक हो गईं और उनके आंखों में आंसू आ गए। सभी समानित सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी जहां आवश्यकता समझे वहां उनको अभी भी कार्य सौंप सकती है।
इस मौके पर देवेंद्र अवाना ने कहा कि जिन समाजवादी साथियों ने पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया उनका सम्मान भी होना चाहिए। उनका स्वागत करके गर्व महसूस हो रहा है।
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि जिन पुराने लोगों ने पार्टी को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है उनका आगे भी सम्मान किया जाएगा। ऐसे वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन की आवश्यकता है और हमलोग उनके अनुभव का इस्तेमाल पार्टी को आगे बढाने में करेंगे। जिन लोगों ने पूरे जीवन पार्टी की सेवा की कार्यकर्ता उनके सम्मान में कोई कमी नहीं रखेंगे।
इस अवसर पर हीरालाल यादव, अर्जुन प्रजापति, नरेंद्र शर्मा, शालिनी खारी,सन्नी गुर्जर, विकी तंवर, समीर खान, लकी यादव, दीपक चावला,राजेंद्र सोलंकी, राजकुमार मिश्रा, राकेश शर्मा, सुहैल, हेमंत, प्रियांशू आदि सपा नेता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बिलासपुर (गौतम बुद्ध नगर)। वैश्विक स्तर पर चर्चा में आई Jeffrey Epstein से जुड़ी कथित एपस्टीन फाइल्स को लेकर शनिवार को कस्बा बिलासपुर में जिला महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग