सोनी बीबीसी अर्थ ने ‘अर्थ इन फोकस’ फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट के विजेताओं की घोषणा की 

Eros Times :नेशनल: सोनी बीबीसी अर्थ ने एक महीने तक चलने वाले ‘अर्थ इन फोकस’ फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट के तीसरे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। इस कॉन्टेस्ट में हर स्तर पर कुशल प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की कला के माध्यम से भारत के सार को कैमरे में कैद करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस कॉन्टेस्ट में वाइल्डलाइफ, पोर्टेट और मॉन्यूमेंट्स जैसी सबकैटेगरी थी। इसमें 6030 एंट्रीज प्राप्‍त हुई और पब्लिक वोटिंग में इसे शानदार 124,490 वोट मिले।  

जाने-माने फोटोग्राफर और इस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले सुप्रीत साहू ने इस कैटेगरी के विजेताओं और टॉप 15 फोटोग्राफर्स का चुनाव किया। अरुण कुमार, लुकमान जीरक और ध्रुव शिल्पी क्रमशः मॉन्यूमेंट, पोर्ट्रेट और वाइल्डलाइफ श्रेणियों में विजेता चुने गए। इन सभी विजेताओं को सोनी जेडवी-1एफ व्लॉग कैमरा के साथ सोनी बीबीसी अर्थ चैनल पर आने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही इन तीन श्रेणियों के 15 सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर्स को सुप्रीत साहू के मार्गदर्शन में अपनी कला को और भी तराशने का मौका दिया जाएगा। 

ऑन-ग्राउंड पार्टनर फीनिक्स मार्केट सिटी कुर्ला के साथ काफी सारी रोचक गतिविधियों के माध्यम से इस कॉन्टेस्ट को प्रचारित किया गया। इससे कॉन्टेस्ट में एक अलग ही रंग भर गया और कम्युनिटी भागीदारी को बल मिला। लोगों को रंग भरने के लिए एक डूडल वॉल बनाई गई थी और डूडल स्किल को निखारने के टिप्स तथा ट्रिक्स पर दिनभर की वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को हर उम्र के लोगों ने काफी सराहा। साथ ही फोटोग्राफी को लेकर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जहां लोगों को फोटोग्राफी और लाइट्स के बारे में जरूरी बातें बताई गईं। ‘अर्थ इन फोकस’ की सफलता सोनी बीबीसी अर्थ के पूरी दुनिया में सबसे बेहतर स्टोरीटेलर होने के संकल्प को दर्शाता है। यह तस्वीरों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने के मिशन से प्रेरित है।  

इस प्रतियोगिता की समय-सीमा, प्रविष्टि जमा करने से लेकर जज की समीक्षा तक, दिसंबर के पहले सप्ताह में बहुप्रतीक्षित विजेता की घोषणा के साथ समाप्त हुई।

प्रविष्टि जमा करने के दिशानिर्देशों और अपडेट्स सहित ‘अर्थ इन फोकस’ के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, कृपया https://www.sonybbcearth.com/Earthinfocus/ पर जाएं। हर प्रतिभागी के पास हरेक कैटेगरी में तीन एंट्रीज को वोट करने का मौका है।

टिप्पणी 
रोहन जैन, बिजनेस ऑपरेशंस हेड-सोनी एएटीएच एवं हेड- मार्केटिंग एवं इनसाइट, अंग्रेजी क्लस्टर, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया 
“अर्थ इन फोकस, उन लोगों के लिए एक अलग तरह का मंच बन गया है जोकि रोचक कहानियों को फोटोग्राफी के माध्यम से दिखाते हैं। इस कॉन्टेस्ट में ना केवल फोटोग्राफर्स के तकनीकी हुनर को देखने का मौका मिलता है, बल्कि प्रतिभागियों को अपने आस-पास की दुनिया की गहन कहानियां दिखाने एक कैनवास भी मिलता है। यह भावना लोगों को अपने जुनून को फॉलो करने और उसे दिखाने का मौका देती है। यह उन्हें जीवंत महसूस करने के सोनी बीबीसी अर्थ के मिशन से मेल खाती है। 

सुप्रीत साहू, एक जाने-माने बर्डवॉचर और ट्रॉपिकल बर्ड फोटोग्राफी में पुरस्कार प्राप्त फोटोग्राफर 
“इतनी सारी तरह-तरह की आकर्षक एंट्रीज में से विजेताओं का चयन करना मेरे लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं था। प्राइड ऑफ इंडिया की थीम पर एंट्रीज को देखने के दौरान मुझे फोटोग्राफर्स के डायनैमिक एवं वाइब्रैंट नजरिये के बारे में जानने का मौका मिला। इससे जज करने की प्रक्रिया एक शानदार सफर में तब्‍दील हो गई। यह मेरे लिए एक चैलेंज के साथ-साथ रिवार्ड भी था, प्रत्‍येक फोटोग्राफ ने कहानियों की अद्भुत दुनिया में अपना योगदान किया और अर्थ इन फोकस के सार को जीवंत किया।’’

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग