EROS TIMES: जिले भर के स्लम के बच्चों के लिए प्रसारा चैलेंजर्स स्लम कार्निवाल 2023 का आयोजन 04 मार्च को होने जा रहा हैं। इस सबंध में नोएडा स्थित चैलेंजर्स ग्रुप कार्यालय पर संस्था के सदस्यों ने विभिन्न विशेष मुद्दों पर चर्चा की। चैलेंजर्स ग्रुप अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि यह कार्निवाल प्रसारा केयर व चैलेंजर्स ग्रुप के संयुक्त प्रयासों से आयोजित हो रहा हैं। यह कार्निवाल झुग्गी बस्तियों के उन हज़ारो बच्चों को एक बड़ा मंच देगा जो कई तरह के सपने देखते हैं।

बैठक के दौरान सदस्यों ने सड़क से सोशल मीडिया तक इस कार्निवाल से ज़्यदा से ज़्यदा बच्चों को जोड़ने की शपथ ली और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया 8882550556 जिससे झुग्गी बस्तियों के बच्चें अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकें। इस मौके पर गीतिका, विनय, नीतू, विवेक, रजनी, वैष्णवी, अजीत, फ़िज़ा, भास्कर, स्नेहा, नीलिमा, काजल, राघवेन्द्र आदि मौजूद रहे।






