EROS TIMES: नोएडा भारत सहित पूरे विश्व में सिंधी समाज द्वारा अपने ईष्टदेव भगवान झूलेलाल की जयंती, नव वर्ष व चेट्रीचंड्रु पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।भारतीय सिंधू सभा उत्तर प्रदेश (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोतवानी ने सभी देश वासियों को चेट्रीचंड्रु पर्व की बधाई देते हुवे बताया कि यह धार्मिक मान्यता है कि भगवान झूलेलाल वरुण देव के अवतार हैं और हम सब की श्रद्धा और विश्वास है कि चैतीचंद के दिन भगवान झूलेलाल की पूजा से सुख समृद्धि का वरदान मिलता है और व्यापार में कभी कोई रुकावट नहीं आती। उपासक भगवान झूलेलाल को उदेरोलाल घोड़ेवारो जिंदपीर लालसाईं पल्लेवारों ज्योतिनवारो अमरलाल आदि के नामों से भी पूजते हैं।

इस अवसर पर दिल्ली के सभी झूलेलाल मंदिरो सहित नोएडा गाजियाबाद के मंदिरो में भी श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल साहिब से प्रेम शांति व सद्भाव के लिए प्रार्थना की। इसी के साथ प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने बीमारियों से बचाने के साथ सब की सुख-शांति समृद्धि व संपन्नता की भी प्रार्थना की गई।अजीत वाद्या हीरल कवलानी प्रेम प्रकाश किशोर माधवानी शंकरलाल कालड़ा माधुरी प्राची गोविंद भारानीनरेंद्र मनसुखानी हरीश व चित्रा सजवानी आदि ने पल्लव पहनकर विशेष अरदास की।

सिंधी समाज के गौरव अमर शहीद हेमू कालानी के 100वे समापन वर्ष जन्मदिवस पर सांसद शंकर लालवानी की अगुवाई में सिंधी समाज के गणमान्य मंडल ने लोकसभा परिसर में सुबह 9 बजे अमर शहीद की प्रतिमा पे माल्यार्पण किया।
एनसीपीएसएल निर्देशक रवि टेकचंदानी पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकांत भाटिया विनोद नैनवानी मोहन आहूजा महेश छाबड़िया मनोज गोगिया आदि भी उपस्थित रहे। सिंधी अकादमी दिल्ली द्वारा भी दिल्ली विधानसभा परिसर में प्रातः 10 बजे अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसमे सभी अकादमी सदस्यों सहित दिल्ली एवं नोएडा के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।






