EROS TIMES: प्रगति मैदान स्थित राष्ट्रीय हस्तशिल्प एंव हथकरघा संग्रहालय में,भारत सरकार के एनसीएचएचडी द्वारा स्वावलंबन मेला का आयोजन किया गया।सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) द्वारा प्रायोजित इस मेले का उद्घाटन वी सत्या वेंकटा राव (प्रबंध निदेशक), आर. एस. मीणा (महाप्रबंधक ),(उप महाप्रबंधक) जावेद अहमद सिद्दकी ने किया।सिडबी के उप प्रबंध निदेशक ने कहा कि मेले के माध्यम से देशभर के कारीगरों को अपने कला कौशल के प्रदर्शन के साथ बड़ा बाज़ार और मंच मिलेगा और इन कारीगरों के तमाम उत्पाद जल्द ई-कॉमर्स के माध्यम से देश भर में उपलब्ध होंगे।इस मौके पर सिडबी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ शुभ्रांशु शेखर आचार्य ने बताया कि हस्तशिल्प कला के विकास में सिडबी सदैव सहायक रहा है लेकिन इनके उत्पादों के लिए बाज़ार मुहैय्या कराना हमारी प्राथमिकता है। 22 से 26 मार्च 2023 तक चलने वाले इस स्वावलम्बन मेले में हस्तशिल्प कारीगरों की कला-कौशल के प्रदर्शन के साथ उनके उत्पाद खरीदने का सुनहरा अवसर होगा।मेले में भारत के विभिन्न शहरों के हस्तशिल्प कारीगर शिरकत करेंगे।जिसमें लखनऊ की चिकनकारी मधुबनी की दस्तकारी दिल्ली की ज्वेलरी सहारनपुर का फर्नीचर खुर्जा की पोटरी पंजाब की फुलकारी असम के बंबू आर्ट छत्तीसगढ़ के आयरन क्रॉफ्ट ओडिशा का स्टोन कारविन आंध्र प्रदेश का ब्रास क्रॉफ्ट पिलखुआ की चादरें जयपुर का ट्राई एड ड्राई,राजस्थान की मौजड़ी जम्मू कश्मीर की शॉल,गुजरात का एप्लिक वर्क देखने को मिलेगा।महिलाओं के लिए रेशम व सूती साड़ी ड्रेस सामग्री सूट,स्टोल दुपट्टे,कुर्ता और कुर्ती के साथ-साथ फैशन ज्वैलरी और घर की सजावट के लिए कलाकृतियां मौजूद होगी।दिल्लीवासी देश भर की हस्तशिल्प कला को एक स्थान पर खरीद सकते हैं व सीधे संपर्क कर अपने अनुसार डिज़ाइन के ऑर्डर भी दे सकते हैं।इस मौके पर संयोजक व पीआरओ अरविंद द्विवेदी व प्रियंका सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।






