Eros Times: सेक्टर 27 आर डब्ल्यू ए द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के चतुर्थ दिवस कथा व्यास मनीष कौशिक ने बताया कि विष और अमृत दोनों संसार सागर में उपलब्ध है, आप स्वयं तय करने वाले हैं कि आपको क्या चाहिये जीवन मे अच्छी राह पकड़कर जीवन को बदल ले समुद्र मन्थन की कथा सुनाते हुये आचार्य ने उक्त बात कही। राम कथा में बताया राम भारत की आत्मा है उनके चरित्र में भारत निर्माण की कल्पना की जा सकती है राम राज्य में सबको न्याय मिलता था सब सुखी थे साक्षर थे राजा का त्याग प्रजा को सुखी बनाता है श्री कृष्ण जन्म की कथा एवं झाँकी में भक्तों ने झूमकर जन्मोत्सव मनाया और आनंद लिया । इस अवसर पर सर्वश्री राजीव गर्ग, मदन लाल शर्मा,एस के वर्मा, बलराज गोयल, सुशील शर्मा, एस सी गुप्ता, आलोक कुमार, जुगल किशोर गुप्ता,अशोक शर्मा,ए के गर्ग, सरोज चौरसिया, सीमा सिंघल, सविता गर्ग,लता गोयल, मंजू गुप्ता,कुमकुम सिंघल,रूपंजली काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।






