शिव तांडव और नरेंद्र मोदी वाले सीन को हटाया, निर्माता शंकर नायडू हुए निराश

Eros Times: नई दिल्ली के पीवीआर प्लाजा में गलवान घाटी पर आधारित फिल्म “भारतीयन्स” का प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुआ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्माता डॉ. शंकर नायडू फिल्म से संबंधित काफी जानकारियां दी उन्होंने बताया की फिल्म में दो सीन  कट जाने से बहुत दुखी है पहला शिव तांडव दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का एक छोटा सा सीन डाला था लेकिन सेंसर बोर्ड में दोनों सीन को फिल्म से हटा दिए हैं जिससे वह काफी दुखी है फिल्म का निर्देशक दीना राज अपनी अद्भुत प्रेम कहानियों ‘प्रेमिनचुकुंदम रा’ और ‘कलिसुंदम रा’ के लिए जाने जाते हैं, अब वह ‘भारतीयन्स’ नाम की एक देशभक्ति से भरी फ़िल्म के साथ अपने निर्देशन कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं। इस फ़िल्म में प्रमुख भूमिकाओं में निरोज़ पुचा, सोनम थेंडुप बारफुंगपा, सुभा रंजन, समायरा संधू, राजेश्वरी चक्रवर्ती और महेंदर बार्गस ने अभिनय किया है। यह फिल्म चीन की नापाक रणनीति को दर्शाती है और इसे भारत के कई हिस्सों में विशेष स्क्रीनिंग में रिटायर्ड भारतीय सेना के जवानों से काफी सराहना मिली है। 

निर्माता डॉ. शंकर नायडू अदुसुमिल्ली एक एनआरआई हैं और अमेरिका के जाने-माने सर्जन हैं। वह अपनी फिल्म में चीन के जिक्र पर सेंसर पैनल की आपत्तियों का विरोध करने के लिए दृढ़ हैं। यह फिल्म 14 जुलाई 2023 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

आश्चर्यजनक रूप से 70 कट्स के बाद ये फिल्म रिलीज होगी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से शिव तांडव पर बना एक गाना भी हटा दिया है. सेंसर टीम के इस कृत्य से दुखी निर्माता शंकर नायडू ने कहा, “हमें सेंसर बोर्ड से कोई सपोर्ट नहीं मिला है। शिव तांडव एक गाना है जो बुराई पर अच्छाई की जीत और हिंदू धर्म  का प्रतीक है, जिसे सेंसर बोर्ड ने काट दिया है और हमारी अपील के बावजूद उसपर बिना कोई विचार किए हटा दिया गया। क्या यह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य नहीं है जैसे कि हमें अपने महाकाव्यों के सकारात्मक विषयों का प्रचार करने का कोई अधिकार नहीं है? उन्होंने हिंदू देवी देवताओं को नीचा दिखाने और अपमानित करने वाले दृश्यों वाली कई फिल्मों की अनुमति दी है।

‘भारतीयंस’ दीना राज द्वारा लिखित और निर्देशित है। भारत अमेरिकन क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म 14 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। यूएफओ मूवीज़ द्वारा फिल्म वितरित की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग