सरकार गठन करने के लिए शशिकला ने किया दावा

राज्यपाल सी विद्यासागर राव के साथ भेंट के दौरान वी के शशिकला द्वारा सरकार गठन का दावा करने के बाद गुरुवार की रात इस बात यह संशय बना हुआ है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा या नहीं, क्योंकि राज्यपाल ने अपने अगले कदम के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है।

राव से कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम की भेंट के कुछ घंटे बाद शशिकला राजभवन में उनसे मिलीं और उन्होंने सरकार गठन का दावा करते हुए उन्हें पत्र भी सौंपा। इस पत्र में उन विधायकों के नाम हैं जिन्होंने उन्हें रविवार को अन्नाद्रमुक विधायक दल का नेता चुना था। शशिकला ने अन्नाद्रमुक विधायकों के अलग अलग समर्थन पत्र भी सौंपे।

इस संबंध में फिलहाल कोई बयान नहीं आया है कि राज्यपाल क्या करेंगे लेकिन कुछ रिपोर्टों के अनुसार वह कोई भी कदम उठाने से पहले और कानूनी राय लेना चाहेंगे। राज्यपाल से शशिकला की भेंट करीब 40 मिनट तक चली। शाम पांच बजे पनीरसेल्वम ने राव से भेंट की थी। संक्षिप्त मुलाकात के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि “अच्छा ही होगा और धर्म की जीत होगी”। उन्हें फिलहाल पूर्व मंत्री ‘के पी मुनुसामी’, ‘नथम आर विश्वानाथन’, राज्यसभा सदस्य वी मैत्रियन और कुछ वर्तमान विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

सरकार गठन का दावा करने जाने से पहले अन्नाद्रमुक महासचिव शशिकला नें हरी साड़ी पहनकर कुछ वरिष्ठ मंत्रियों समेत अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के स्मारक पर पहुंचीं। शशिकला ने स्मारक पर एक बड़ा लिफाफा रखा। समझा जाता है कि उसमें उन विधायकों की सूची है जिन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगाई है। उन्होंने स्मारक पर गुलाबी की पंखुड़ियां अर्पित कीं। अन्नाद्रमुक ने दावा किया है कि पनीरसेल्वम की बगावत के आलोक में कल शशिकला द्वारा बुलायी गयी बैठक में 131 विधायक शामिल हुए थे।

शशिकला के खिलाफ बगावत करने से पहले पनीरसेल्वम ने छह फरवरी को राज्यपाल केा अपना इस्तीफा सौंपा दिया था। राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने को कहा था। पनीरसेल्वम ने इस्तीफा देने के लिए बाध्य करने का दावा करते हुए बगावत किया है।

पनीरसेल्वम कह रहे हैं कि यदि लोग और पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं तो वह अपना इस्तीफा वापस लेने पर पुनर्विचार करने को तैयार ही हैं। वैसे शशिकला को ज्यादातर पार्टी विधायकों का समर्थन जान पड़ता है लेकिन बगावत के बाद पनीरसेल्वम के प्रति जनसमर्थन बढ़ने की बात सामने आ रही है।

शशिकला के अन्नाद्रमुक पार्टी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद भी मुम्बई में ठहरे रहे राज्यपाल आज दोपहर बाद यहां पहुंचे। राव के पास महाराष्ट्र के साथ साथ तमिलनाडु के राज्यपाल का भी प्रभार है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    One thought on “सरकार गठन करने के लिए शशिकला ने किया दावा

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग