रामेश्वरम् की तीर्थयात्रा पर गए बुजुर्गों से मुलाकात की साझा की तश्वीरें

वाट्सएप चैनल के जरिए देश भर के लोग अब सीएम अरविंद केजरीवाल से सीधा संपर्क कर पाएंगे

वाट्सएप चैनल से जुड़ने के चंद घंटों में ही अरविंद केजरीवाल के 23 हजार से अधिक हुए फालोवर्स

दिल्ली सरकार की उपलब्धियों, नए कार्यक्रमों समेत अन्य जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए इस चैनल के साथ जुड़े रहें

हम दिल्ली को एक ऐसा शहर बनाने की दिशा में काम रहे हैं, जिस पर हर भारतीय को गर्व हो सके

पिछले सप्ताह ही हमने 780 बुजुर्गों को श्री रामेश्वरम् के दर्शन के लिए भेजा है, जाने से पहले मैं खुद उनसे मिला

Eros Times: अरविंद केजरीवाल बुधवार को वाट्सएप चैनल से जुड़ गए। वाट्सएप चैनल से जुड़ने के चंद घंटे में ही मुख्यमंत्री के 23 हजार से अधिक फालोवर्स हो गए हैं। वाट्सएप चैनल के जरिए देश भर के लोग अब अरविंद केजरीवाल से सीधा संपर्क कर पाएंगे। सोशल मीडिया में सक्रिय रहने और जनता से मिलते-जुलते रहने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वाट्सएप चैनल से जुड़े हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने वाट्सएप चैनल पर जुड़ने पर खुशी व्यक्त करते हुए दिल्ली और देश के लोगों को अपने मित्रों और परिवारजनों में साझा करने और उनसे अधिक से अधिक से जुड़ने की अपील की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने वाट्सएप चैनल पर रामेश्वरम् की तीर्थ यात्रा पर गए दिल्ली के बुजुर्गों से मुलाकात करते हुए की कुछ तश्वीरें भी साझा की है। इन बुजुर्गों को दिल्ली सरकार ने अपने खर्चे पर तीर्थ यात्रा पर भेजा है। सीएम ने वाट्सएप चैनल से जुड़ने पर कहा कि इस चैनल के माध्यम से आपसे जुड़कर बेहद खुशी हुई।

 अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वाट्सएप चैनल पर अपील करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की उपलब्धियों, नए कार्यक्रमों एवं अन्य जानकारियों को लगातार प्राप्त करने के लिए इस चैनल के साथ जुड़े रहें। हम दिल्ली को एक ऐसा शहर बनाने की दिशा में काम रहे हैं, जिस पर हर भारतीय को गर्व हो सके। 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा है कि मुझे ये बताते हुए भी ख़ुशी हो रही है कि पिछले ही हफ़्ते हमने 780 बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री रामेश्वरम के दर्शन के लिए भेजा है। जाने से पहले मैं खुद सभी बुजुर्गों से मिला, उनका प्यार मिला। आपके साथ उस मुलाक़ात की कुछ तस्वीरें शेयर कर रहा हूं।

  अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली समेत सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस https://whatsapp.com/channel/0029Va8X7Ak23n3eNZ2Kuh3o चैनल को अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ साझा करें और उन्हें चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए आमंत्रित करें।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के इस वाट्सएप चैनल पर दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित और विकास कार्य से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी। दिल्ली सरकार के कार्यक्रमों से संबंधित टैक्स्ट, फोटो, वीडियो और स्टिकर आदि चैनल पर जारी किए जाएंगे, ताकि इससे जुड़े लोगों को सरकार की दिन प्रतिदिन की गतिविधियों से संबंधित जानकारी मिलती रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग