ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: इस कडकडाती ठंड में जहां सभी के हाथ पैर काँप रखे हैं, वहीं समाज के हर उस नागरिक का फर्ज ओर ज्यादा हो जाता है कि वो आस-पडोस में रहने वाले उन बेसहारा लोगों की इस ठंड के मौसम में मदद अवश्य करें, जो गर्म कपडे खरीदने में सक्षम नही हैं।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव अनवरगढ में लगायी गयी जन चौपाल में कंबल वितरण कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’हमें बच्चों में भी नैतिकता के उत्थान व समाज सेवा के जज्बे को बढाये जाने हेतु उनका उत्प्रेरण करते रहना चाहिए, जिससे हम एक बेहतर समाज की स्थापना कर पायेंगे।’’
इसी उददेश्य के लिए गांव की 07 साल की बच्ची शना खांन के माध्यम से कंबल वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नगला भटौना में भी रहने वाले गरीब व निराश्रित लोगों में कंबल वितरण के माध्यम से जन चौपाल का आयोजन किया गया।
इस मौके पर वहीद ठेकेदार प्रधान, जाकिर प्रधान, आस मौहम्मद खांन, अमरपाल सिंह, सुन्दरपाल सिंह, डा0 जयप्रकाश सिंह, अलीमुुददीन ठेकेदार आदि लोग मौजूद रहे।






