Eros Times: नोएडा। गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के अवसर पर 26 नवंबर को गुरुद्वारा सोलिटेरियन टावर सेक्टर 136 ने एक शहाना नगर कीर्तन का आयोजन किया जो सुबह 10 बजे गुरुद्वारे से शुरू हुआ और लगभग 7 किमी का विभिन्न सैक्टर्स का चक्कर लगाने के बाद दोपहर 3 बजे एल्डिको क्रॉसिंग सेक्टर 93 नोएडा पर पहुंचा जहां एक विशाल पंडाल नोएडा पंजाबी समाज द्वारा उनके स्वागत के लिए लगाया गया था।

यहां लगभग 3000 संगत को अलग-अलग स्नैक्स और चाय वितरित की गई।नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष जे. पी. उप्पल तथा संरक्षक हरजीत सिंह एवम् टी. एस. अरोड़ा महा सचिव द्वारा सभी वीवीआईपी लोगों का सम्मान किया।जिनमें मनोज गुप्ता अध्यक्ष भाजपा महानगर , राजीव त्यागी और गणेश महासचिव भाजपा और संजय बाली जी, (डॉ. महेश शर्मा सांसद के प्रतिनिधि, और 18 सोसायटियों के सभी पदाधिकारी जिन्होंने कीर्तन के रास्ते में विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाए थे,

एवम् फ़ेलिक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम और लुधियाना के मिलिट्री बैंड और पंजाब के गतका जत्थे को सिरोपा, एनपीएस सदस्य हरजीत सिंह, वी के सेठ, संदीप महदीरत्ता, राकेश कोहली, राहुल नय्यर, एम. पी. सिंह, संदीप मल्होत्रा, गुंजन भाटिया, संदीप वीरमानी, राजन खुराना, अजय सरीन, रजिंदर सिंह और निवासियों ने भाग लिया और गुरु जी का आशीर्वाद लिया।लुधियाना के मिलिट्री बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी, फेलिक्स अस्पताल के डॉ. गुप्ता ने मुफ्त चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए अपने डॉक्टरों की टीम भेजी जिसने आने वाले अधिकांश लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया।






