एसडीएम अश्वनी पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

Eros Times: गाजीपुर  कासिमाबाद एसडीएम अश्वनी पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण में दवा का स्टॉक सही नहीं पाए जाने के साथ दो महिला कर्मचारियों के ऊपर कार्य की कोई जिम्मेदारी नहीं होने से स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा। एसडीएम के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने स्वास्थ केंद्र पर उपस्थित कर्मचारियों, दवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टेलीमेडिसिन सेंटर के संबंध में जानकारी लेते हुए मौजूद मरीजों से बात कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उसके बाद दवा वितरण कक्ष में दवा के स्टाक संबंधित जानकारी ली। मेडिसिन स्टॉक रूम में दवा का मिलान कराया, जिसमें कुछ दवाएं निर्धारित मात्रा से कम मिलीं तो वही कुछ निर्धारित मात्रा से अधिक पाई गईं। इस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से लिखित रूप से स्पष्टीकरण मांगा है। सीबीसी जांच मशीन बंद मिली उन्होंने हेल्थ एटीएम मशीन से अपने खून, आंख की जांच कराई। वहां से पैथोलॉजी सेंटर में जांच से संबंधित जानकारी ली। केंद्र पर तैनात महिला कर्मचारी सविता और साधना के कार्य के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि इनके पास कोई कार्य की जिम्मेदारी नहीं है। इस पर स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। झोलाछाप बंद करके भागे क्लीनिक इसी के साथ कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर की जांच भी एसडीएम ने की। निरीक्षण में अल्ट्रासाउंड को संचालित करने वाला कोई डॉक्टर मौके पर नहीं मिला और न ही कोई वैध कागजात दिखाया गया। एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया। एसडीएम के द्वारा कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कासिमाबाद क्षेत्र के सभी फर्जी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की दुकाने धड़ाधड़ बंद होने लगीं। यही नहीं झोलाछाप भी अपनी अस्पताल में बंद कर फरार हो गए।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग