अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 में सरस मेले का शुभारंभ

Eros Times: नयी दिल्ली: भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित सरस मेले का औपचारिक शुभारम्भ आज ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने किया I  इस अवसर पर सिंह ने देश के कोने-कोने से आयी हुई दीदियों को बधाई देते हुए कहा की उनकी मेहनत से सरस आजीविका मेला आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

मेले का उद्घाटन करते हुए सिंह ने सरस मेलों को एसएचजी दीदियों की आजीविका संवर्धन में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।   सिंह ने कहा की ग्रामीण विकास मंत्रालय माननीय मंत्री के मार्गदर्शन में माननीय प्रधानमंत्री जी के एसएचजी दीदियों में से  २ करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं ओर इस दिशा में सरस मेला एक महत्वपूर्ण मंच  प्रदान करता है I दो करोड़ एसएचजी दीदी को लखपति बनाने हेतु मंत्रालय विभिन्न इंटेरवेंसन एसएचजी दीदी को उपलब्ध करा रहा है, उसमें से मार्केटिंग एक अहम रोल अदा करता है।

समारोह को सम्बोधित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव चरणजीत सिंह ने सरस मेलों में पिछले 25 सालों में अबतक हुई प्रगति के बारे में बताया ।   सिंह ने कहा की दीदियाँ अपनी मेहनत से  सरस मेलों की सफलता  के नए आयाम स्थापित कर रही है एवं देश के बाद विदेशों में भी प्रतिस्पर्धा हेतु तैयार है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय, दीनदयाल अन्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज संस्थान (NIRDPR) के सहयोग से ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए सरस मेलों के माध्यम से मार्केटिंग का प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध करवा रहा है । इस मेले में ग्रामीण कारीगरों को अपने उत्‍पादों को बेचने के लिए मार्केटिंग सुविधा मुहैया कराई जाती है ताकि वे अपना सामान बिना किसी बिचौलिए के सीधे ग्राहकों को बेच सकें। ग्राहकों से सीधा मोल भाव करके न केवल उन्‍हें उनकी रूचि की सीधी जानकारी मिलती है बल्कि उन्‍हें अपनी मेहनत के वाजिब दाम भी मिलते हैं।

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज संस्थान (एन.आई.आर.डी.पी.आर) पिछले 25 वर्षों से सरस मेलों का आयोजन कर रहे है, जिससे लाखों ग्रामीण महिलाओं को रोज़गार के साधन मुहैया हुए है और लाखों महिलाओं ने मार्केटिंग के गुण सीखे हैं। इस वर्ष क़रीब 165 स्टाल लगे  है, जिसमें 28 राज्यों की स्वयं सहायता समूहों की 330 से ज़्यादा ग्रामीण महिलाएँ भाग ले रही है । मेले में भाग लेने वाली दीदियों हेतु इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गयी है I

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में व्यवसायिक दृष्टिकोण पैदा करने और उनके कौशल को और अधिक व्यवसायिक करने के लिए इस बार 4 कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों को बुला कर मार्केटिंग से जुड़े विषयों पर दीदियों को पारंगत किया जायेगा.

14 नंबर से 27 नवंबर 2023 तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न राज्यों के उत्पाद जैसे टसर की साड़ियाँ, बाघ प्रिंट, गुजरात की पटोला साड़ियाँ, काँथा की साड़ियाँ, चंदेरी साड़ियाँ, उत्तराखंड व हिमाचल के ऊनी उत्पाद, प्राकृतिक खाद्य उत्पाद, कर्नाटक व तेलंगाना के वूडन उत्पाद, झारखंड के पलाश उत्पाद व प्राकृतिक खाद्य उत्पाद उपलब्ध रहेंगे ।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए वचनबद्ध है जिससे ग्रामीण समुदाय,आत्मविश्वासी,जागरूक और साधन संपन्न बन सके। देश के सभी भागों से ग्रामीण कारीगर समुदाय द्वारा हार्दिक इच्छा से इन मेलों में भाग लेना सरस की सफलता की कहानी बयान करती है। प्रगति मैदान के इस अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले में सरस आजीविका में पूरे ग्रामीण भारत की झलक देखने को मिलेगी । 

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग