सपना चौधरी हुई भाजपा में शामिल

रोहतक:EROS TIMES:   सपना चौधरी हरियाणवी डांसर रविवार को भाजपा में शामिल हो गईं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी में सपना ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
लोकसभा चुनाव से पहले सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आईं थीं।
बाद में उन्होंने खुद ही खंडन किया था।
इसके बाद से सपना के भाजपा में आने की अटकलें चल रही थीं।
दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी की मौजूदगी में सपना पार्टी में शामिल हुईं।

कांग्रेस ने सदस्यता फार्म दिखाया था
सपना के राजनीति में आने को लेकर अटकलों का दौर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जॉइन कर लेने की खबरों के बाद शुरू हुआ।
सपना ने खबरों का खंडन किया तो कांग्रेस की तरफ से उनका सदस्यता फाॅर्म सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया गया। इसके बावजूद सपना ने कांग्रेस के साथ जाने की बात काे अफवाह बताया।

सपना चौधरी का भाजपा में शामिल होने की बात तब पक्की हो गई, जब दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर-पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए सपना चौधरी ने एक रोड शो किया था।

बिग बॉस-11 में पहुंची थीं सपना

हरियाणा के झज्जर जिले के नजफगढ़ की रहने वाली सपना चौधरी पेशे से स्टेज परफॉर्मर हैं।
वह हरियाणवी लोकगायकी के क्षेत्र में चर्चित हैं।
रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन-11 में एंट्री के बाद सपना और मशहूर हो गईं।
उन्हें भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला हैं।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग