नोएडा लोकमंच द्वारा संचालित संस्कार केंद्र विद्यालय ग्राम सरफाबाद सेक्टर-73 नोएडा मे सभी बच्चों के लिए नाक, कान व गले की जांच संबंधी रोगों के उपचार के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया।
Eros Times: इस कैंप में ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर क्षितिज भटनागर तथा डॉक्टर प्रदीप्ति नायक तथा 05 पैरामेडिकल स्टाफ की टीम जांच एवं उपचार के लिए उपस्थित रहे। कैलाश अस्पताल नोएडा द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों की टीम उपकरणों सहित भेजी गई थी जिससे सभी बच्चों की जांच सुचारू रूप से हो सकी। शिविर में 230 बच्चों की जांच की गई। डा. क्षितिज भटनागर ने बताया की बच्चों को कान साफ करने के लिए कान में इयरबड्स, माचिस की तीली या तेल आदि बिल्कुल नहीं डालना चाहिए जिससे कान का पर्दा खराब होने की संभावना बनी रहती है। कान के अंदर की किसी भी शिकायत के लिए योग्य प्रशिक्षित डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। नोएडा लोकमंच द्वारा आयोजित इस कैंप में सभी बच्चे व उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया और सभी के ज्ञानवर्धन के लिए सुझाव दिए गए।

कैंप में महेश सक्सेना, लीका सक्सेना, इंद्रा चौधरी, राजेश्वरी त्यागराजन, वेद प्रकाश गुप्ता, आर एन श्रीवास्तव तथा संस्कार केंद्र स्कूल की प्रधानाचार्या पुष्पा सिंह, मोनिका, दीक्षा, ज्योति व रविन्द्र आदि सभी स्टाफ ने भी चिकित्सा केंद्र का लाभ उठाया।






