सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 219 शिकायतें दर्ज 20 का मौके पर निस्तरण

गौतमबुद्धनगर: जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिये शासन द्वारा संचालित सम्पूर्ण समाधान दिवस आज जनपद की सभी तहसीलों मे सम्पन्न हुआ। जिसमें 219 शिकायतें जनता की दर्ज हुयी और 20 का मौके पर निस्तारण अधिकारियों के माध्यम से किया गया है। दादरी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 92 शिकायतों के सापेक्ष 8 का निस्तारण, सदर में 33 के सापेक्ष 4 एवं जेवर तहसील में 96 शिकायतें जनता द्वारा दर्ज करायी गयी और 8 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में दादरी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ यहाॅ पर जारचा के कुछेक व्यक्तियों एवं महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की गयी कि उनके ग्राम के प्रधान पति गंगाराम शौचालयों के निर्माण में 12 हजार रूपये की धनराशि दिलाने के लिये 2 हजार रूपये की रिश्वत माॅग रहा है जिलाधिकारी द्वारा इस प्रकरण को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया गया और जिला पंचायत राज अधिकारी को जारचा के प्रधान पति गंगा राम के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश मौके पर ही दिये।

डीएम ने यहाॅ यह भी स्पष्ट किया कि जनपद को ओडीएफ बनाया जाना है और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कार्यक्रम के तहत जिनके पास शौचालय नहीं है उन्हें सरकार की ओर से 12 हजार रूपये की धनराशि शौचालय बनाने के लिये प्रदान की जा रही है। इस सम्बन्ध में डीएम ने जनता का आहवान किया है कि यदि उनसे कही पर भी इसमें अवैध रूप से किसी के द्वारा भी रिश्वत माॅगी जाती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दी जाये जैसे जारचा के प्रधान पति गंगाराम के विरूद्ध आज मुकद्मा दर्ज कराया गया है उनके विरूद्ध भी इसीप्रकार की कार्यवाही कर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर रूपवास वाले टूटे हुये मार्ग की मरम्मत के सम्बन्ध में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला और सम्बन्धित मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराये जाने की माॅग की इस सम्बन्ध में डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को तत्काल प्रतिनिधि मंडल के साथ मौके पर भेजा और सम्बन्धित मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के आदेश भी दिये।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुये सभी विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि आगामी सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसरों पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपनी योजनाओं का लाभ जनता को देने के लिये कैम्पों का भी आयोजन किया जाये और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुॅचाने का सार्थक प्रयास किया जाये। उन्होनें यह भी कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की जो शिकायतें दर्ज हुयी है और जिनका आज निस्तारण नहीं हुआ है उनका यथासमय गुणवत्ता के साथ निस्तारण कर उसकी रिर्पोट एसडीएम को तत्काल भेजी जाये। जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र भी वितरित किये।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा अनुराग भार्गव, डीएफओ गिरीश श्रीवास्तव, एसडीएम अमित कुमार सिंह, तहसीलदार पीएल मोर्य, अन्य जिला स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया-राकेश चैहान सूचनाधिकारी।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग