वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम रन फॉर यमुना

Eros Times: नोएडा वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम रन फॉर यमुना का मुख्य उद्देश्य यमुना नदी में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाना और जनता को जागरूक करना है। यमुना नदी जो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एकमात्र नदी है, प्रदूषण के कारण अपार मात्रा में विषाणुओं, गंदगी और कचरे से प्रभावित हो चुकी है।

इस मैराथन के माध्यम से यमुना नदी के जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास भी किया जा रहा है। नदी में प्रदूषण से निपटने के लिए यमुना संसद के माध्यम से 4 जून को, एक विश्व स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस सम्मेलन में विभिन्न विशेषज्ञ और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे, जो यमुना नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए नए उपायों और कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।मानव श्रृंखला के रूप में लोगों को प्रदूषण की खतरों के बारे में जागरूक करने का मंच प्रदान करेगी। यह मानव श्रृंखला प्रदूषण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है और जनसाधारण के बीच जागरूकता फैलाने का माध्यम है।

यह प्रयास लोगों को प्रदूषण के नुकसान से अवगत कराने के साथ-साथ, स्वच्छ और सुरक्षित नदी और पर्यावरण की ओर ध्यान आकर्षित करने का भी है। हमें उम्मीद है कि यह आपकी और आपके परिवार की सहभागिता को प्रेरित करेगा और हम सब मिलकर एक स्वच्छ और हरित यमुना की ओर अग्रसर होंगे।मैराथन में मुख्य रूप से नितेश, किरण, रवि, मोहित, प्रिंस, स्वीटी, संध्या, कोच आलोक चौहान, महासचिव दुर्गा प्रसाद दुबे, दिनेश कुमार, मोहिनी श्रीवास्तव, संस्थापक सचिन गुप्ता मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नोएडा सेक्टर 45 स्टेलर ग्रीन पार्क से कालिंदी कुंज घाट से होते हुए इंडिया गेट पहुंची

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग