लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारों की भूमिका कारगर: राजन श्रीवास्तव

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारों की भूमिका कारगर

नोएडा, इरोस टाइम्स: नोएडा के सेक्टर-6 स्थित एनईए स्थित सभागार में ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ पर परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने पत्रकार सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, तथा ख़बरों की तहकीकात के क्रम में उन्हें जोखिम भी उठाना पड़ता है। इस मौके पर नोएडा शहर के कई पत्रकारों व समाजसेवियों का फूल मालाओं, शॉल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

परिचर्चा के क्रम में मुख्य अतिथि महंत आदित्य गिरी ने कहा की पत्रकारों की भूमिका निश्चय ही लोकत्रंत के चौथे स्तम्भ के रूप में सबसे कारगर है। यह पत्रकार ही है जो अपनी लेखनी के माध्यम से देश-विदेश का संवाद जनता तक पहुंचाता है। वैसे, पत्रकारिता क्षेत्र में जो गिरावट देखी जा रही है, उस कमियों को पत्रकारों को मिलकर दूर करनी होगी।

अपने सम्बोधन में नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास के अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव ने कहा कि, भारत सरकार व राज्य के सरकारों को चाहिए कि वह पत्रकारों की सुरक्षा कानून को जल्द से जल्द लागू करे। अगर पत्रकार सुरक्षित नहीं रहेगा तो देश भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

रंगारंग कार्यक्रम पेश करते बाल कलाकार
नृत्य प्रस्तुत करती बाल कलाकार

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का पेशा साधारण नहीं है। पत्रकारों को अनेक विषमताओं के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। निष्पक्ष ख़बरों की अहमियत समाज को नई दिशा प्रदान करती है। पर, खेद यह है कि, कुछ पत्रकार अपने स्तर को काफी नीचे गिरा रहे है। कुछ ऐसे भी पत्रकार हैं जिनकी स्थिति अत्यधिक दयनीय है तथा वे अपने परिवार का जीवन निर्वाहन भी ठीक ढंग से नहीं कर पाते है। उन्हें बच्चों को शिक्षा दिलाने अथवा चिकित्सा दिलाने में अनेक कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। उन्होंने घोषणा की कि वे शहर के सभी पत्रकारों को 3 लाख रूपए तक मेडिक्लेम देने को तैयार है। शहर के वरिष्ठ, उद्यमी व समाजसेवी विजय ढ़ल ने भी पत्रकारों को अपने सौजन्य से 2 लाख रूपए का मेडिक्लेम की सुविधा देने की भी बात कही है।

पत्रकार व लीपा के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि सरकार पत्रकारों को बर्बाद करने का काम कर रही है। पत्रकार यदि सही खबर लिखता है तो नेताओं को नागवार गुजरता है। कई नेता पत्रकारों को अपने अधीन कर मन-मोहक ख़बरें छपवाते है, जिसका ख़बरों से कोई भी वास्तविकता नहीं होती।

इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिसमें जय हिन्द जनाब के संपादक मो० आज़ाद, वी० के० अवस्थी, नरेंद सिंह, हाकिम सिंह, रविंद्र राय, जगदीश शर्मा, अजब सिंह यादव, वी० पी० सूर्यवंशी, बलवीर सिंह, रामहेश, आर० पी० यादव आदि सारे गणमान्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम के आयोजक पवन सिंह, प्रदीप मिश्रा, सुरेश चौरसिया, अनीश अहमद थे। कार्यक्रम का संचालन अंजना भार्गव ने किया। इस क्रम में बच्चों ने अपना रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर पुरे महफिल में समां बांध दी, और सभी का मन भी मोह लिया।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग