सड़क सुरक्षा डिजिटल जागरूकता अभियान का आयोजन

नौएडा डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने की चरण स्पर्श फाउंडेशन के कार्यों की सराहना

EROS TIMES: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच)भारत सरकार द्वारा दिल्ली एनसीआर के छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा डिजिटल जागरूकता अभियान का आयोजन चरण स्पर्श फाउंडेशन के साथ किया जा रहा है 6 अप्रैल से 12 मई तक इस अभियान का आयोजन किया जायेगा. 25 अप्रैल को यह अभियान गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है।

चरण स्पर्श की संस्थापक माया ठाकुर के साथ वाइस चांसलर प्रोफेसर रवींद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से आयोजन का उद्घाटन किया और चरण स्पर्श की टीम ने सवाल जवाब के जरिए विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।

डीसीपी ट्रैफिक नोएडा अनिल कुमार यादव, यातायात निरीक्षक राकेश यादव ने सड़क सुरक्षा के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस ड्राइव का उद्देश्य छात्रों  (मोटर चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों) को जागरूक बनाना है, छात्रों को
यातायात नियमों के बारे में अधिक जानकारी देने  और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित  करना है.

सड़क पर रहते हुए यातायात उल्लंघन को कम करने और वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना ड्रिंक एंड ड्राइव नहीं करना निर्धारित गति सीमा के भीतर सुरक्षित रूप से ड्राइव करने लेन अनुशासन का पालन करने ड्राइविंग करते समय सिग्नल देना और मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना वैध लाइसेंस  के साथ ड्राइव करना आदि सब यातायात के नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित करना है छात्र प्रतिभागियों को विशेष उपहार दिए गए।

दिल्ली और एनसीआर के छात्र 6 अप्रैल से शुरू होने वाली सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में भाग ले सकते है क्विज समिट  की अंतिम तिथि 12 मई है। परिणाम की घोषणा 14 मई 2023  को की जाएगी जिसमें मेगा पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी और विजेता इन पुरुस्कारो को विशेष रूप से आयोजित समारोह में प्राप्त कर सकेंगे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग