उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जयंत नाथ बने डीईआरसी के अस्थायी चेयरमैन

ऊर्जा मंत्री आतिशी ने रिटायर्ड जस्टिस जयंत नाथ को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

डीईआरसी के नए अध्यक्ष के रूप में रिटायर्ड जस्टिस जयंत नाथ का तहे दिल से स्वागत और बधाइयां

बिजली बहुत ही महत्वपूर्ण सेक्टर, हम इसमें सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, मेरी ओर से डीईआरसी चेयरमैन को दिल्ली सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन

जस्टिस जयंत नाथ के अनुभव के साथ, हमारी सरकार दिल्ली के बिजली विभाग को और बेहतर बनाने के लिए तैयार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिटायर्ड जस्टिस जयंत नाथ को नियुक्त किया गया था डीईआरसी का कार्यवाहक अध्यक्ष

9 जनवरी से ख़ाली था डीईआरसी चेयरमैन का पद, अब काम में आएगी तेज़ी

Eros Times: रिटायर्ड जस्टिस जयंत नाथ ने गुरुवार को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के कार्यवाहक चेयरमैन का कार्यभार संभाल लिया।ऊर्जा मंत्री आतिशी ने रिटायर्ड जस्टिस जयंत नाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के ज़रिए बधाई देते हुए कहा कि, मैं डीईआरसी के नए अध्यक्ष के रूप में रिटायर्ड जस्टिस जयंत नाथ जी का तहे दिल से स्वागत करता हूं। बिजली एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षेत्र है और हम इसमें सुधार लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। मैं अपनी सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन देता हूं।

ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि,रिटायर्ड जस्टिस जयंत नाथ के अनुभव के साथ, हमारी सरकार दिल्ली के बिजली विभाग को और बेहतर बनाने के लिए तैयार है।

बता दें कि डीईआरसी के पूर्व अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस शबीउल हुसैन का कार्यकाल 9 जनवरी 2023 को पूरा हुआ था। इसके बाद से डीईआरसी अध्यक्ष का पद ख़ाली था। लगभग 8 महीने के अंतराल के बाद रिटायर्ड जस्टिस जयंत नाथ इस पद को सँभाल रहे है। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद कामों में तेज़ी आएगी।

रिटायर्ड जस्टिस जयंत नाथ को दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के अध्यक्ष पद के लिए किसी नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस पद के लिए नामित किया गया था।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग