सोसाइटी के बिल्डर द्वारा थोपी जा रही एओए के खिलाफ निवासियों का विरोध प्रदर्शन

ग्रेनो वेस्ट की माईवुडस सोसाईटी में बिल्डर अपने अधूरे प्रोजेक्ट से छुटकारा पाने के लिए कुछ रेजिडेंट को गुमराह करके एओए बनाने का प्रयास कर रहा है जिसका निवासियों ने आज सोसाइटी में एकत्रित हो कर विरोध किया ।

Eros Times: निवासियो द्वारा उठाई गई इंफ्रास्ट्रक्चर की खामियों की मरम्मत वा अन्य कमियों- खामियों से बचने के लिए बिल्डर ने  यह रास्ता अपनाया है।  आधे से ज्यादा सोसाइटी के रेजिडेंट कि अभी तक रजिस्ट्री भी नहीं हुई है और ना ही बकाया धनराशि के चलते प्राधिकरण से उसको ओसी मिला है, फिर भी बिल्डर ने कुछ रेजिडेंट को गुमराह कर अपने साथ ले कर यह रास्ता निकाला है जिससे कि वह बच कर भाग सके। सोसायटी के सभी टॉवर्स में लिफ्ट की हालत भी बहुत दयनीय हैं आए दिन कंप्लेंट होती रहती है मगर ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों कोई सुनवाई बिल्डर द्वारा नहीं हो रही है ना ही उसका कोई देखरेख या रखरखाव बिल्डर द्वारा सही ढंग से किया जा रहा है।

सोसाइटी पर लगभग एक करोड़ का अथोरिटी के पानी का बिल बकाया है और लगभग डेढ़ करोड़ का बिजली का बिल बकाया लगातार चला आ रहा है जबकि सभी निवासियों से बिलडर एडवांस पैसा ले रहा है जिसकी  लगातार आवाज उठाने पर भी बिल्डर द्वारा जमा करने का कोई सही प्रमाण या जमा करने की सही तारीख नहीं बताई जा रही है। यह वह बिल है जिसके बारे में निवासियों को ज्ञात है इसके अलावा भी ना जाने ऐसे कितने ही बिल हैं जो सोसाइटी के नाम पर बकाया है और उसका भुगतान पूरा मेंटेनेंस लेने के बावजूद भी बिल्डर द्वारा नहीं किया जा रहा है।

सोसाइटी के स्विमिंग पूल के नीचे बेसमेंट वन में हर जगह पानी रिस रहा है जिसकी वजह से पूरे इंफ्रस्ट्रक्चर को नुकसान हो रहा है, हर निवासी द्वारा मरम्मत के लिए ईमेल करने पर भी बिल्डर द्वारा उसका ना तो रिप्लाई दिया जा रहा है और ना ही कोई मरम्मत का कार्य अभी तक शुरू किया गया है। करीबन 10 दिन पहले ही दिए गए दूसरे स्विमिंग पूल में भी अभी से बेसमेंट में जगह जगह पानी का रिसाव शुरू हो गया है इसके अलावा और भी अनेकों कमियां और खामियां होने के बावजूद भी बिल्डर ना तो कोई सुनवाई कर रहा है और ना ही उनकी मरम्मत का कोई कार्य शुरू कर रहा है। 

इन्हीं सब कमियों और खामियों से बचने के लिए उसने कुछ रेजिडेंट को बेहला फुसलाकर आगे करके एक नाम मात्र की एओए बनाने का निर्णय ले लिया है जिससे कि बाकी रेजिडेंट उससे आकर ना सवाल कर सके और ना ही अधूरे कार्य का कोई जवाब मांग सके। 

आज विरोध प्रदर्शन में अंकित खंडेलवाल, अमित सक्सैना, रविकांत पांडे, आशुतोष भटनागर, आशुतोष शर्मा, शुशांत शर्मा, गौरव भारद्वाज, सुमित वालिया व अन्य निवासी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग