नोएडा:EROS TIMES: 2019 दिन शनिवार को चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा सेक्टर -25 स्थित चैलेंजर्स की पाठशाला पर नन्हे-नन्हे छात्र-छात्राओं ने 2.5 वर्ष की बच्ची ट्विंकल शर्मा के साथ हुए घिनौने अपराध के प्रति आक्रोश जताया व साथ ही आत्मशांति के लिए बच्ची की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अश्रुपूर्ण श्रधांजलि दी गयी।
ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि समाज में बच्चियों के प्रति हो रहे अत्याचारों, दरिंदगी, उत्पीड़न, छेड़छाड़ जैसे शब्दों का आखिर कब खात्मा होगा।
इसमें सरकार को सख्त से सख्त कानून लाने होंगे।
ग्रुप से रोशनी कुमारी ने वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को ये जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी बच्ची-बच्चे के साथ कोई किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार हो तो वो सीधे आकर अपने अभिभावकों व गुरुओं से बताएं।
इस मौके पर गरिमा बहल, मधु, विशाल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।






