नोएड़ा सेक्टर-18 में कियोस्क को रु 325000 में प्रतिमाह किराये पर देना प्राधिकरण की पूंजीवादी सोच को दर्शाती है।

Eros Times:नोएडा के सेक्टर 18 में एक कियोस्क को नीलामी से बेच कर अधिक पैसा कमाने की इच्छा के चलते बोली (ई आक्शन) लगवाई गई और कियोस्क लेने के शौकीन ने रुपए 325000/ प्रतिमाह की दर के किराए पर कियोस्क आवंटित करवा ली। जैसा कि शुरू से ही यह सबकी समझ आ रहा था कि एक कियोस्क का किराया ₹325000/ प्रति माह हर तरह से जरूरत से, व्यवहार से और बाजार की दर से अधिक है और कियोस्क चलाने वाला इतना किराया नहीं निकल सकता। नोएडा में कमर्शियल प्रॉपर्टी लेना अपने आप में बड़ी बात है और वह भी सेक्टर 18 में। एक कियोस्क आवंटन करवाने के लिए शायद केवल प्रतिष्ठा के प्रश्न पर रुपए 325000/ प्रतिमाह किराए की बोली लगाकर आवंटन करवाया गया। जिस ने बोली लगाई जिस ने बोली लगाई वह तो नासमझ व्यापारी था लेकिन नोएडा प्राधिकरण जो उत्तर प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण इकाई है और जो आम जनता के लिए शहर का विकास कर रही है जिसमें आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक और संस्थागत संपत्तियों का विकास किया जा रहा है। क्या वाणिज्यिक संपत्ति की (रिजर्व प्राइस) न्यूनतम दर निश्चित करते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों को यह बिल्कुल समझ में नहीं आया की एक चाय पान सिगरेट या नाश्ता आदि बेचने की क्षमता वाली किओस्क का किराया कितना हो सकता है? ऐसी संपत्ति को नीलामी से बेचने की कोशिश प्राधिकरण की पूंजीवादी सोच को दर्शाती है। समाज में यह बात कही जाती है कि जिसकी जेब में ज्यादा पैसे आ जाते हैं वह गरीब आदमी की आवश्यकता और मजबूरियों को नहीं समझ पाता। वही दशा प्राधिकरण की हो गई है। प्राधिकरण को इस प्रकार की संपत्तियां मूल्य करके निश्चित मूल्य पर आवेदन आमंत्रित कर लॉटरी से आवंटित करनी चाहिए ताकि वास्तव में जरूरतमंद व्यक्ति को ही मिल सके। यह बात सामान्य समझ वाला व्यक्ति भी समझ सकता है कि जो व्यक्ति ₹325000/ प्रतिमाह किराया देने की संपत्ति खरीदना चाहता है क्या वह वास्तव में किओस्क चलाने वालों की श्रेणी का है? प्राधिकरण द्वारा सभी संपत्तियों के लिए या क्षण नीलामी से आवेदन की प्रक्रिया अपना कर सामान्य व्यक्तियों को आवेदक की श्रेणी से बाहर कर दिया है। और इस प्रकार केवल पूंजीपति ही आवंटन के लिए पात्र रह गए हैं। जिंदगी की शुरुआत में औद्योगिक इकाई लगाने का सपना देखने वाले युवक नीलामी से फैक्ट्री की जमीन खरीद कर शुरुआत करने की क्षमता नहीं रखते। यह इतनी सी बात प्राधिकरण के उच्च पदों पर पद आसीन अधिकारी और प्रदेश की सरकार नहीं समझ पाई। नीलामी की प्रक्रिया को अपनाकर नोएडा प्राधिकरण की स्थापना के मूल उद्देश्य को नकार दिया गया है। जहां पर सामान्य नागरिक के लिए आवासीय, औद्योगिक आदि संपत्तियां योजना के माध्यम से लॉटरी से आवंटित की जानी चाहिए। वाणिज्यिक संपत्ति को ऊंची दर पर बेचने की इच्छा में प्राधिकरण अनेक बार विज्ञापन देकर प्राधिकरण के लाखों रुपए खर्च कर चुका है और अनेक संपत्तियों के विरुद्ध कोई खरीददार बोली लगाने नहीं आ रहा। शायद बार-बार योजना निकालने वाली समिति इसके कारणों पर विचार नहीं करना चाहती। कम से कम कियोस्क जैसी संपत्ति को सामान्य आवेदन आमंत्रित कर लॉटरी से आबंटन सुपात्र को किया जाना ही मानवीय दृष्टि से तर्कसंगत है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग