रिलायंस जिओ की डाउनलोड स्पीड 18 Mbps , ट्राई ने जारी किए आंकड़े |

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जिओ की औसतन डाउनलोड स्पीड 18.16 एमबीपीएस पहुंच गई है। ये स्पीड जिओ के आधिकारिक लॉन्चिंग के बाद से सबसे ज्यादा है। ये आंकड़ा टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि ट्राई के मुताबिक दिसंबर 2016 के हैं। ट्राई ने नवंबर 2016 में जिओ की औसतन मासिक डाटा स्पीड 5.85 एमबीपीएस दर्ज की थी, जो कि सितंबर 2016 की 7.26 एमबीपीएस से कम थी। पू्र्ण रुप से देखा जाए तो जिओ की डाउनलोड स्पीड काफी बेहतर हुई है।

जिओ के अलावा बाकि नेटवर्क्स की स्पीड के आंकड़े भी सामने आए हैं। टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया के नेटवर्क पर दिसंबर 2016 की डाउनलोड स्पीड 6.7 एमबीपीएस थी, जो नवंबर 2016 की स्पीड 4.9 एमबीपीएस से ज्यादा थी। वहीं, आईडिया सेल्यूलर की औसतन डाउनलोड स्पीड 5.03 एमबीपीएस है। भारती एयरटेल की 4.68 एमबीपीएस, बीएसएनएल की 3.42 एमबीपीएस और रिलायंस कम्यूनिकेशन्स यानि आरकॉम की 2.6 एमबीपीएस है। टेलिकॉम कंपनियों की डाउनलोड स्पीड के ये आंकड़ें दिसंबर 2016 के हैं।

वहीं, नवंबर 2016 में एयरटेल की डाउनलोड स्पीड 5.93 एमबीपीएस, वोडाफोन की 4.9 एमबीपीएस, आईडिया की 4.36 एमबीपीएस, बीएसएनएल की 3.54 एमबीपीएस, एयरसेल की 3 एमबीपीएस और आरकॉम की 2.3 एमबीपीएस थी। आपको बता दें कि ट्राई यह डाटा MySpeed एप के रियल टाइम के आधार पर देशभर के यूजर्स से इक्ट्ठा करता है।

  • Related Posts

    मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा में ‘अवेक ब्रेन सर्जरी’ से हाई-रिस्क ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज! बोलने, समझने और चलने की क्षमता पूरी तरह सुरक्षित

    नोएडा:  मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा ने न्यूरोसाइंसेज़ के क्षेत्र में एक बड़ी चिकित्सा उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अत्यंत जटिल अवेक ब्रेन सर्जरी (Awake Brain Surgery) के जरिए एक हाई-रिस्क…

    वेव सिटी: सपनों का शहर, जिसे बेस्ट बनाने में जुटे स्थानीय निवासी

    गाजियाबाद। तेजी से विकसित हो रही हाईटेक टाउनशिप वेव सिटी को देश की बेस्ट सिटी बनाने में स्थानीय निवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। सैकड़ों परिवार न सिर्फ यहां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 18 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 62 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 19 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 38 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 28 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग