बाजार पोर्टल लांच करने को तैयार, दिल्ली के एक लाख व्यापारी आएंगे डिजिटल स्टोर पर

आने वाले दिनों में दिल्ली बाजार योजना को इस तरह से लागू किया जाएगा कि दिल्ली के हर व्यापारी को एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म मिल सके

व्यापारी अपने उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बेच सकेंगे और दुनिया भर में बैठे लोग दिल्ली के बाजारों और व्यापारियों तक वर्चुअल माध्यम से पहुंच सकेंगे

दिल्ली बाजार के पहले चरण में 10 हजार व्यापारियों को जोड़ा जाएगा और फिर इसे एक लाख व्यापारियों तक बढ़ाया जाएगा

दिल्ली बाजार में डिजीटल लेन-देन की सुविधा होगी और खरीदारों को अपनी पसंद के अनुसार चयन करने का विकल्प दिया जाएगा

दिल्ली बाजार पर मिलने वाले उत्पाद बाकी ई-कॉमर्स पोर्टल्स की तुलना में काफी सस्ते होंगे क्योंकि यहां व्यापारियों से सेटअप के लिए पैसे नहीं लिए जाएंगे

Eros Times: केजरीवाल सरकार दिल्ली की धरोहर कहे जाने वाले दिल्ली के बाजारों और अनोखे उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर पहुंचाने के लिए बहुत जल्द “दिल्ली बाजार पोर्टल” लांच करेगी। दिल्ली बाजार पोर्टल की अनूठी पहल से अब सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोगों को दिल्ली के उत्पादों की खासियत का पता लगेगा। दिल्ली बाजार पोर्टल में राजधानी की धरोहर कहे जाने वाले दिल्ली के बाजारों से एक लाख व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। जिसमें शुरुआत में 10 हजार विक्रेता शामिल होंगे। केजरीवाल सरकार दिल्ली बाजार पोर्टल को लॉन्च करने के अंतिम चरण में है, जो जल्द ही दिल्ली के विक्रेताओं के बीच उपलब्ध होगा।अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली बाजार परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘दिल्ली बाज़ार’ योजना को आगे बढ़ाते हुए उसे क्रियान्वित किया जाएगा ताकि दिल्ली के व्यापारियों को एक ऐसा मंच मिल सके, जहां वो अपने उत्पाद वैश्विक स्तर भी बेच पाएंगे और दुनिया भर में बैठे लोगों की पहुंच दिल्ली के बाज़ारों और उनके व्यापारियों तक बन पाएगी। बैठक में उद्योग मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दुनिया के सामने राजधानी की धरोहरों को पेश करेगा दिल्ली बाजार

दिल्ली बाजार भारत का पहला पोर्टल होगा जो दिल्ली के सभी बाजारों को एक मंच पर लाएगा और उन्हें दुनिया के सामने पेश करेगा। दिल्ली के हर व्यापारी और खुदरा विक्रेता को दिल्ली बाजार के माध्यम से दुनिया भर में अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर मिलेगा।

24 घंटे डिजिटल स्टोर पर दिखाई देंगी दुकानें

दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि पोर्टल के लॉन्च के छह महीने के भीतर ही दिल्ली में एक लाख से अधिक दुकानों को दिल्ली बाजार पोर्टल पर ला जाए। दिल्ली बाजार पोर्टल में 24 घंटे दिल्ली की दुकानें डिजिटल स्टोर पर दिखाई देंगी।

सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली के ऐतिहासिक बाजार तक मिलेगी पहुंच

दिल्ली बाजार परियोजना के तहत दिल्ली के कई ऐतिहासिक बाजारों का बड़े पैमाने पर डिजिटलीकरण किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने ऐसी योजना बनाई है जिससे लोगों को मात्र एक बटन दबाने से दिल्ली की धरोहर कहे जाने वाले बाजारों और उत्पादों का अनुभव करने का मौका मिल सकेगा। दिल्ली बाजार पोर्टल पर लोगों को राजधानी की हर दुकान और वहां मिलने वाले नायाब उत्पादों की जानकारी भी एक क्लिक पर मिल सकेगी। 

पोर्टल पर दुकानों की लोकेशन और ई-पेमेंट की मिलेगी सुविधा

दिल्ली बाजार पोर्टल के लॉन्च से पहले उद्योग मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तैयारियों के बारे में बताया। इसके साथ पोर्टल के डिजाइन, विकास योजना, उत्पाद कैटलॉगिंग, बाजार स्थान, जियो-टैगिंग, मैप लेआउट, ई-पेमेंट और डिजिटल लुक जैसी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दिल्ली के विभिन्न बाजारों का दौरा करने और ब्रांडिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिए एक टीम तैयार की जाएगी। 

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है सरकार का लक्ष्य

दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि केवल एक क्लिक के साथ दिल्ली के कोने-कोने में बसी अनूठी विरासत को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जा सके। इसे उपभोक्ताओं तक आसान और सुलभ तरीके से पहुंचाकर भारतीय बाजारों में क्रांति लाई जाए। दिल्ली सरकार का मकसद है कि राजधानी में मौजूद लोकल उत्पादों को दुनियाभर में पहचान मिले और उनकी ब्रांडिंग हो। दिल्ली बाजार पोर्टल पर ग्राहकों को बाजार के नाम, उत्पाद और स्थान के आधार पर भी खोज करने का मौका मिलेगा और वह अपने पसंदीदा उत्पाद को ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकेंगे। 

दिल्ली बाजार पोर्टल पर लोग प्रसिद्ध स्थानीय दुकानों को बाजार, दुकान के नाम और उत्पाद के नाम से भी ढूंढ सकेंगे। उदाहरण के तौर पर समझे तो यदि कोई ग्राहक लाजपत नगर की किसी दुकान से टेराकोटा के बर्तन खरीदना चाहता है, तो वह दिल्ली बाजार पोर्टल पर लॉगइन कर सकता है और उस क्षेत्र की दुकानों की खोज कर सकता है। इसके बाद उन्हें स्थानीय बाजार में बर्तन बेचने वाली सभी दुकानों की सूची पोर्टल पर ही मिल जाएगी। 

बिना लागत के दुनाकदारों को ऑनलाइन सेटअप पर ला रही केजरीवाल सरकार

दिल्ली बाजार पोर्टल का प्राथमिक लक्ष्य दिल्ली के सभी छोटे और बड़े दुकानदारों को बिना लागत के ऑनलाइन सेटअप में लाना है। चाहे उनके पास जीएसटी नंबर हो या न हों, दिल्ली के सभी दुकानदारों को पोर्टल पर पंजीकरण करने की अनुमति होगी। हर दुकानदार का पोर्टल पर एक व्यक्तिगत डिजिटल स्टोरफ्रंट होगा, जिसमें उनके सभी उत्पादों की सूची होगी। दिल्ली बाजार पोर्टल में सत्यापित दिल्ली विक्रेताओं की दुकान पर मिलने वाले उत्पादों की पूरी कैटलॉग भी शामिल होगी। इस तरह से राजधानी के दुकानदारों को दिल्ली बाजार पोर्टल पर डिजिटल उपस्थिति प्रदान की जाएगी, जिससे उनके लिए कई व्यापक अवसर खुलेंगे।

सिर्फ ई-कॉमर्स पोर्टल ही नहीं, टूर गाइड भी बनेगा दिल्ली बाजार

दिल्ली बाजार के जरिए केजरीवाल सरकार दिल्ली के दुकानदारों के लिए सिर्फ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ही तैयार नहीं कर रही है, बल्कि इसे एक टूर गाइड के रूप में लाने की भी योजना बना रही है। जिससे ग्राहक न केवल दुकानों और बाजारों की जानकारी हासिल कर सकेंगे बल्कि दिल्ली बाजार की मदद से उनकी खरीदारी और यात्रा कार्यक्रम की योजना भी अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। इसे ऐसे समझें कि एक अलग राज्य या देश में बैठा एक व्यक्ति जो चांदनी चौक जाना चाहता है। वह क्षेत्र का नेविगेशन खोल सकता है और वहां दुकानों और सड़कों की खोज कर सकता है कि किस बाजार में कौन से उत्पाद उपलब्ध हैं और कहां से खरीदारी की जा सकती है। इससे उन्हें एक अनूठे अनुभव का अहसास होगा। 

अपने पसंद की ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकेंगे उत्पाद

दिल्ली बाजार पोर्टल पर ऑनलाइन खरीदारी भी की जा सकेगी। इसमें ई-पेमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें कोई भी अपने इच्छा के अनुसार प्लेटफॉर्म का उपयोग करके बैंकों में पैसा भेज सकता है। ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के तहत ग्राहक अपने पसंद के प्लेटफॉर्म से मनचाही दुकान से उत्पाद खरीद सकेंगे। वर्तमान में यदि कोई ई-कॉमर्स साइट से लॉगइन करता है तो वह केवल उसी विक्रेता से सामान खरीद पाता है। मगर दिल्ली बाजार पर विक्रेता प्लेटफॉर्म पर बिक्री करने में सक्षम होंगे और खरीदार को प्लेटफॉर्म चुनने का विकल्प देंगे।

पहले चरण में विक्रेताओं को जोड़ेगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली स्थित व्यवसायों की सहायता के लिए केजरीवाल सरकार खास दिल्ली बाजार पोर्टल लेकर आई है। इसे दिल्ली के व्यवसायों की डिजिटल उपस्थिति में सुधार के लिए नए युग की तकनीक के साथ बनाया गया है। जहां व्यापारी, विक्रेता, थोक व्यापारी और सर्विस प्रोवाइडर्स आगे बढ़ेंगे। परियोजना के पहले चरण में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उत्पाद विक्रेताओं को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में इस प्लेटफॉर्म को सर्विस प्रोवाइडर्स से जोड़ा जाएगा।

दिल्ली बाजार बनेगा सबसे बड़ा ई-कॉमर्स बाजार

केजरीवाल सरकार द्वारा विकसित दिल्ली बाजार पोर्टल पर राजधानी के प्रत्येक विक्रेता का अपना स्टोर होगा। जहां वह व्यापक उत्पाद सूची के माध्यम से अपनी दुकान और उत्पादों का प्रदर्शन कर सकेंगे। यह एक अतिरिक्त वर्चुअल स्टोर होगा जो दिन के 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा और विक्रेताओं को बड़े बाजारों में नए ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करेगा। इससे विक्रेताओं के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ग्राहकों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। पोर्टल का उद्देश्य भारत सरकार के डिजिटल कॉमर्स ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) पहल के तहत पहला और सबसे बड़ा ई-कॉमर्स बाजार बनना है।

स्टार्टअप के लिए सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म बनेगा दिल्ली बाजार

दिल्ली बाजार पोर्टल स्टार्टअप के लिए भी बेहद फायदेमंद होगा। अगर कोई नया स्टार्टअप प्रोजेक्ट शुरू कर रहा है तो वह इस पोर्टल पर अपने उत्पाद को बेच सकता है। दुनिया में पहली बार ऐसा पोर्टल बनाया जा रहा है जिसमें दिल्ली की तमाम आर्थिक गतिविधियां और सेवाएं पूरी दुनिया को उपलब्ध होंगी। इससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली की आर्थिक गतिविधियां और रोजगार तेज गति से बढ़ेंगे और राजस्व में बढ़ोतरी होगी। दिल्ली तेजी से आगे बढ़ेगी।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग