नोएडा:EROS TIMES: ईशान म्यूजिक कालेज नोएडा में 14 फरवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले तृतीय नोएडा रंग मोहत्सव की हुई शुरुआत। इस आयोजन में 40 मंचीय और 35 नुक्क्ड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा।साथ ही साहित्य सभा में हिंदी साहित्य पर भी चर्चा होगी, साहित्य सभा में वरिठ रंगकर्मी अरविन्द गौड ,ईश्वर शून्य ,लेखक और निर्देशक राजेश कुमार ,काजल सुरी ,महान लेखक तेजपाल सिंह धामा सहित बुद्धिजीवी लोग अपने अपने विचार रखेंगे । मोहत्सव के आयोजक सुनील चौहान ,रविंदर प्रातप सिंह ,और आदित्य श्रीवास्तव ने बताया की इस आयोजन में राजस्थान ,हरियाणा ,पंजाब ,यु.पी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय सहित कुल 70 टीमे हिस्सा ले रही हैं। ड्रामाटर्जी थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष आरिफ़ खान ने बताया की ये आयोजन ईशान म्यूजिक कॉलेज, इवेंट रुट और ड्रामाटर्जी थिएटर ग्रुप का मिला जुला प्रयास है ।ईशानं कॉलेज के फाउंडर आर. एन श्रीवास्तव ने बताया की प्रथम दिन 9 ,दूसरे दिन 11 ,तीसरे दिन 11 और अंतिम दिन 7 नाटकों सहित पुरस्कार वितरण एव सम्मान समारोह होना है। 32 नुक्क्ड़ नाटकों का आयोजन 14 ,16 ,17 तारीख को होना है ,सहायक संस्था मुनमुन आर्ट्स से सुनील डींगरा ने बताया की प्रतियोगिता में मंचीय नाटक के निर्णायक के रूप में ओडिशा से शिवलाल सागर ,झारखंड से मो.निज़ाम ,दिल्ली से मानव मेहरा ,प्रदीप बाजपाई ,सहित राखी चौहान होंगे साथ नुक्क्ड़ नाटक में आसिफ क़मर ,मोहित गुप्ता ,अज़हर खान होंगे।






