Eros Times: दिल्ली की रामलीलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिला| रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने जानकारी देते हुए उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को बताया कि दिल्ली में रामलीला 15 से 25 अक्टूबर तक संपन्न होगी| दशहरा पर 24 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा तथा अन्य जानकारी दी।
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 15 से 20 रुपए सिक्योरिटी चार्ज इस वर्ष रामलीलाओं के लिए कर दिया है| उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रामलीलाओं का समय रात्रि 10:00 से बढ़कर रात्रि 12:00 बजे तक कर दिया जाए, उन्होंने यह भी कहा कि रामलीला संस्कारों के लिए की जाती हैं, अधिकारी इसमें मदद करें।
इस अवसर पर कुलभूषण आहूजा, वीरेंद्र सचदेवा अध्यक्ष भाजपा, दिल्ली प्रदेश, प्रवेश वर्मा सांसद, अर्जुन कुमार अध्यक्ष रामलीला महासंघ, सुभाष गोयल महासचिव लव कुश रामलीला कमेटी, अशोक गोयल देवरहा, धीरज धर, गुलशन विरमानी, राजेश गहलोत, महेंद्र नागपाल आदि ने उप राज्यपाल को शाल उड़ाकर, शक्ति की प्रतीक हनुमान जी की गदा देकर सम्मान किया






