रविवार को रामलीला का भूमिपूजन, रामलीला स्थल गंदगी व झाड़ियों से पटी पड़ी

नोएडा : श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया है कि रविवार, 03 सितम्बर 2017 को प्रातः 10ः00 बजे श्रीरामलीला महोत्सव 2017 का भूमिपूजन रामलीला स्थल सी-57, सेक्टर-62, नोएडा में हो रहा है। भूमिपूजन की तैयारियां जोरों से चल रही हंै। श्रीराम, श्रीलक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमानजी की भूमिका निभाने वाले कलाकार पूर्ण वेशभूषा में उपस्थित रहेंगे। परन्तु दुर्भाग्य की बात है कि रामलीला स्थल सी-57, सेक्टर-62, गंदगी के ढ़ेर व बड़ी-बड़ी झाड़ियों से पटी पड़ी है। पूरे मैदान में या तो बड़ी-बड़ी झाड़ियां है, या कूड़े व मलवे का ढ़ेर है। आश्चर्य की बात है कि अभी भी कई सेक्टरों का कूड़ा व मलबा इसी मैदान में फेंका जा रहा है। परन्तु नौएडा प्राधिकरण की ओर से इस भूमि पर कूड़ा डालने पर अभी तक कोई रोक नहीं लगायी गई हैै।
आयोजन समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि मैंने जब झाड़ियों की कटाई के लिये नौएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के निदेशक ओमवीर सिंह से अनुरोध किया तो उन्होंने झाड़ियों की कटाई से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि यह काम वर्क सर्किल चतुर्थ का है। हमारा विभाग झाड़ियों की कटाई नहीं करेगा। वहीं उद्यान विभाग खंड प्रथम के उपनिदेशक महेन्द्र प्रकाश ने कहा कि हमारा काम झारियों की कटाई करना नहीं है। तब श्री शर्मा ने वर्क सर्किल चतुर्थ के परियोजना अभियंता पी.के गर्ग से मलबा उठाने व झाड़ियों की कटाई का अनुरोध किया। श्री गर्ग ने आश्वासन दिया है कि भूमि पूजन से पूर्व पूजन स्थल की सफाई करेंगे। बाकी भूमि की झाड़ियांे की कटाई व मलबा हटाने का कार्य रामलीला शुरू होने से पूर्व पूरा कराने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। आयोजन समिति महासचिव श्री शर्मा ने नौएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ परियोजना अभियंता आर.एस.यादव से कूड़ा हटवाने, कूड़ा फेंकने से रोकने व रामलीला स्थल की पूर्ण सफाई की मंाग की है ताकि रामलीला मंचन में कोई व्यवधान न हो सके। श्री यादव ने आश्वासन दिया है कि रामलीला से पूर्व रामलीला स्थल की पूर्ण सफाई का प्रयास करेंगे।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग