राजस्थान कल्याण परिषद् ने मनाया गणगौर महोत्सव

नोएडा, इरोस टाइम्स: राजस्थान कल्याण परिषद् नोएडा द्वारा आज गणगौर महोत्सव बड़ी धूमधाम से सनातन धर्म मंदिर सैक्टर-19 में मनाया गया। गणगौर राजस्थान में महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख लोक पर्व है। जिसमें विवाहित महिलाओं द्वारा अपने परिवार की मंगलकामना एवं पति की लंबी आयु के लिए पार्वती के प्रतिरूप गणगौर एवं भगवान शिव की पूजा होली से शुरू करके, सोलह दिनों तक करती है। कुंवारी लड़कियां भी अच्छा वर एवं अच्छा ससुराल मिले इसके लिए सोलह दिनों तक विधि विधान से पूजा करती हैं। आज पूजा के समापन पर सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में गणगौर की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के बाद एक भजन संध्या का आयोजन भी किया गया जिसमे गिरीश पारिक एवं प्रतीक पारिक द्वारा शिव एवं पार्वती के भजनों की सुन्दर प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। भजन संध्या के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें राजस्थान कल्याण परिषद् के अध्यक्ष आर सी बजाज, जि पी केडिया, आर पी सोनी, ओ पी बंसल, अरविन्द बैद, पवन शर्मा, संजय बाली, रामकुमार शर्मा, एस एन पारिक, के एल वैद, विष्णु पारीक, आर पी माहेश्वरी, जि सी पारिक, दिनेश माहेश्वरी, विक्रम अग्रवाल, एम एम रामावत, रामगोपाल पारिक, के सी गुप्ता, अंजनी शर्राफ, डॉ पवन खेड़वाल, राजीव गुप्ता, निशु गुप्ता, अनीता शर्मा, निशि अग्रवाल एवं सविता गुप्ता सहित काफी अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग