Eros Times: गाजीपुर थाना करण्डा पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए – 04 अदद नाजायज पिस्टल व 05 अदद जिन्दा कारतूस तथा एक अदद मोटर साइकिल, 02 अदद मोबाइल व 1800 रुपये नगद के साथ 03 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शस्त्र तस्करी के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहद अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 12.07.2023 को थानाध्यक्ष करण्डा मय पुलिस फोर्स के संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व रात्रिगश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बेलसड़ी पुल से 03 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिनके पास से 04 अदद नाजायज पिस्टल 0.32 बोर व 05 अदद जिन्दा कारतूस 0.32 बोर तथा एक अदद मोटर साइकिल बजाज पल्सर , 02 अदद मोबाइल व 1800 रुपये नगद बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0स0 79/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीक़ृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजन सिंह उर्फ साहिल पुत्र हरिद्वार सिंह नि0 ग्राम माहेपुर थाना करण्डा गाजीपुर. विशाल यादव पुत्र जितेन्द्र यादव नि0 ग्राम रामानन्द का पुरा, ताजपुर थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर और हर्ष सिंह शामिल है।






