समाज सेवा को तत्पर राजन श्रीवास्तव

नोएडा:EROS TIMES:श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास और श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा द्वारा कु० मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बादलपुर, गौतम बुद्ध नगर में बालिकाओं को स्वास्थ्य व स्वछता की और जागरूक करने के लिए स्कूल परिसर में ही सैनिटरी पैड वैंडिंग मशीन स्थापित की व 2500 छात्राओं में जुट की थैले वितरित किये।
 इस मशीन में एक रूपये का सिक्का डालकर एक पैड निकाला जा सकता है| इससे मेडिकल व जनरल स्टोर जाने की ज़रुरत नहीं पडेगी व केवल एक रूपये में एक सेनेटरी पैड ले सकेंगी| लड़कियों में सैनिटेशन व हेल्थ अवेरनेस बढ़ाने और उनकी झिझक मिटाने के लिए ये पहल की गयी|
लड़कियों व समाज में सफाई को बढ़ावा देने के लिए इस सामान का वितरण किया गया| आज भी ज्यादातर लड़कियां मासिक धर्म की स्वच्छता के बारे में अनजान हैं, ॐ विश्रांति की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सक्सेना ने स्कूल में उपस्थित छात्राओं को मासिक साफ सफाई व सेनेटरी पैड्स के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया|
स्कूल के प्रिंसिपल  डॉक्टर  दिव्या नाथ जी ने राजन कुमार के कार्यों की काफी सराहना व उनका धन्यवाद दिया की वे छात्राओं के लिए इतना कुछ कर रहे हैं|
राजन कुमार ने कहा की महिलायें समाज की साफ़ सफाई में सबसे ज्यादा योगदान देती हैं, हमारे दिए हुए सामान से वे अपने आस पास के साथ साथ अपने आप को भी बिमारियों से दूर रखें| राजन कुमार ने ये भी कहा की कहा की बच्चे देश का भविष्य होते हैं और एक बालिका तो अपने साथ साथ कम से कम दो और परिवारों को भी शिक्षित करती है फिर चाहे वो किसी भी विषय में क्यों न हो व महिलायें ही हैं जो हर जगह साफ़ सफाई रखती हैं और सबका ध्यान भी रखती हैं| इस समय हमारा लक्ष्य 25 वेंडिंग मशीन लगाने की है|
इससे पूर्व भी राजन कुमार ने 2000 से अधिक छात्राओं को सेनेटरी किट्स का वितरण कर चुके हैं और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, होशियारपुर में 1200 छात्राओं को सेनेटरी कीटस वितरित की थी |
श्री अंजनी कुमार, श्री जी एस नेगी, श्री करुणेश शर्मा, श्री अतुल नागपाल आदि भी कार्यक्रम के दौरान मोजूद थे|
  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग