रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’,सोमवार से बुधवार रात 8 बजे, सोनी लिव पर

Eros Times: सोनी लिव के दिलचस्‍प लीगल ड्रामा ‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ में करण वाही ने ‘बॉय-नेक्‍स्‍ट-डोर’ की अपनी छवि को पीछे छोड़ा या करण वाही ने सोनी लिव के दिलचस्‍प लीगल ड्रामा ‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ में अपनी ‘बॉय-नेक्‍स्‍ट-डोर’ इमेज को बदला

जैसे-जैसे समय गुजर रहा है, वैसे-वैसे करण वाही भी खुद को नए मुकाम पर पहुंचा रहे हैं। वह बॉय-नेस्‍क्‍ट-डोर की अपनी छवि को पीछे छोड़ चुके हैं। आपको कुछ रोमांटिक कॉमेडीज में उनका प्‍यार भरा अंदाज याद है? अपने नये अवतार में करण गर्मजोशी से भरे हैं। सोनी लिव के ‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ में करण अपनी पुरानी छवि से बाहर निकलकर विराट चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। विराट ग‍लतियाँ करने वाला एक जुनूनी वकील है। यह किरदार करण को रॉम-कॉम के कम्‍फर्ट ज़ोन से बाहर निकालता है।

अपने किरदार विराट चौधरी के बारे में करण वाही ने कहा, ‘‘इंडस्‍ट्री में अपने दो दशकों के सफर में स्‍क्रीन पर मुझे अक्‍सर एक खुशमिजाज और ‘अच्‍छे लड़के’ के तौर पर देखा गया है। लेकिन ‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ में विराट चौधरी का किरदार निभाना एक अनजाने सागर में डुबकी लगाने जैसा है। विराट की भूमिका निभाते हुए, उसका स्‍वार्थी और घमंडी रवैया कभी-कभी मेरे भीतर आ जाता है! असल जिन्‍दगी में हम सभी को कोई न कोई विराट जरूर मिला है, ऐसा इंसान जो अपने स्‍वार्थ के लिये दूसरों का इस्‍तेमाल करता है। कुछ दृश्‍यों ने मुझे यह सोचने पर मजबूर किया कि कोई नैतिक रूप से इतना दिवालिया कैसे हो सकता है? एक्‍टर होने के नाते यह भूमिका मेरी सीमाओं को चुनौती देती है और अपने भीतर झांकने के लिये प्रेरित भी करती है। मुझे खुशी है कि ऐसा पेचीदा किरदार मुझे मिला है। यह किरदार दर्शकों को भी आत्‍ममंथन के लिये प्रेरित करेगा।’’

‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ कानून के पेशे से जुड़े लोगों की जिंदगियों को बेहद कुशलता से आपस में जोड़ता है, जो नैतिक दुविधाओं की पेचीदगियों में उलझे हैं। उन्‍हें सही एवं आसान रास्‍ते में से किसी एक को चुनने की चुनौती का सामना करते हुये खुद को साबित करना है। इसमें जेनिफर विंगेट, करण वाही, रीम शेख, संजय नाथ, जॉय सेनगुप्‍ता और एकलव्‍य सूद ने प्रमुख भूमिकायें अदा की हैं। देखिये ‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’, हर सोमवार से बुधवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी लिव पर।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग