नई दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की मासिक बैठक के पश्चात संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए अजय माकन ने कहा कि आज की बैठक में दिल्ली में पीने के पानी की किल्लत, संविधान बचाओ अभियान तथा गुजरात में कल दलित युवक को पीट-पीटकर मार दिए जाने की घटना पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में कर्नाटक में गठबंधन सरकार बनाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चैयरपसरन सोनिया गांधी को बधाई देने संबधी और गुजरात में कल दलित युवक को पीट-पीटकर हत्या करने की भर्त्सना को लेकर दो प्रस्ताव भी पारित किया गए।
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है और उनके कार्यकाल में दिन प्रतिदिन पीने के पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के हालात इतने बद्तर हो चुके है कि पानी और टैंकर माफिया पानी को अनाप-शनाप दामों पर बेच रहा है और हालात इतने खराब हैं कि टैंकर माफिया की वजह से दिल्लीवासियों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी दिल्ली में बढ़ रहे पीने के पानी के संकट के खिलाफ ब्लाक तथा प्रदेश स्तर पर लड़ाई लड़ेगी ताकि दिल्ली के लोगों को पीने का पानी आसानी से मिल सके।
मसिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के अलावा दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, पूर्व सांसद सज्जन कुमार, रमेश कुमार, जे.के. जैन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा,अरविन्दर सिंह लवली, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार डा0 ए0के0 वालिया, हारुन यूसूफ, राजकुमार चौहान, डा0 नरेन्द्र नाथ, डा0 किरण वालिया, डा0 योगानन्द शास्त्री, रमाकांत गोस्वामी, अ0भा0क0कमेटी के सचिव नसीब सिंह, देवेन्द्र यादव, अनिल चौधरी तरुण कुमार, दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षय लाकरा, दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता मुकेश गोयल, अभिषेक दत्त और कु0 रिंकू, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, वरिष्ठ नेता चत्तर सिंह, ब्रहम यादव,महमदू जिया,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस विभागों के चैयरमेन एडवोकेट सुनील कुमार, आर. मनी नायडू, शिवजी सिंह, अनुराग शंकर मौजूद थे।
माकन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में एक वर्ष तक संविधान बचाओं अभियान चलाया जाऐगा। उन्होंने जिस प्रकार केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्य डा0 भीमराव अम्बेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान में छेड़छाड़ करके उसको कमजोर करने की साजिश कर रहे है, उसके खिलाफ संविधान बचाओ अभियान के तहत दिल्ली कांग्रेस 19 विधानसभाओं में जनसभाओं का आयोजन करेगी जिनमें भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा भारतीय संविधान को कमजोर किए जाने के षडयंत्र का पर्दाफाश होगा।
संविधान बचाओं अभियान के आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कमेटियां गठित की जाऐंगी। जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने दलित उत्थान के लिए ढेरों कार्य किए है वहीं मोदी की केन्द्र सरकार और भाजपा शासित राज्य सरकारों के राज में न तो दलितों की रक्षा हो पा रही और न ही उनका विकास हो रहा है। दलितों को उत्पीड़न से बचाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा जिस कानून को बनाया गया था, वह कानून मोदी सरकार के राज में कमजोर किया जा रहा है।
माकन ने कहा कि हम 21 मई 2018 को गुजरात के राजकोट में दलित युवक मुकेश वानिया को बंधक बनाकर पीट-पीटकर मारने की घटना की घोर निंदा की। गुजरात में इस प्रकार के दलित उत्पीड़न के मामले पहले भी होते आए है। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि कांग्रेस शासन में जितना मान-सम्मान शोषित वर्ग को दिया गया था उसके विपरित मोदी सरकार के शासन में भाजपा शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचारों में बेहताशा बढ़ोतरी हुई है जो कि भारतीय सामाजिक एकता की सरंचना को बिगाड़ने का एक घिनौना प्रयास है।
आज की बैठक में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने में किए गए 571 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार पर भी चर्चा की गई। 21 मई को हम दिल्ली कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल से मिले थे और उनको इस घोटाले से संबधित दस्तावेज दिए थे और दिल्ली के उपराज्यपाल से सीबीआई जांच करवाने की मांग की थी। यदि उपराज्यपाल सीसीटीवी घोटाले की सीबीआई जांच नही करवाते है तो हम सीधे इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को शिकायत पत्र देंगे। सच्चाई यह है कि दिल्ली के उपराज्यपाल दिखावे के लिए कार्यवाही करते है परंतु उसको अंजाम तक नही ले जाते क्योंकि वे आप पार्टी के नेताओं को बचाना चाहते है।
राजेन्द्र नगर विधानसभा में पानी की भारी किल्लत को लेकर करोल बाग जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राजेन्द्र नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से राजेन्द्र नगर गोल चक्कर पर प्रदर्शन किया व मटके फोड़े।
प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए अजय माकन ने कहा कि आज दिल्ली में लोगों को पीने का पानी तक नही मिल पा रहा है और दूसरी ओर बर्फ की फैक्टरियां, पानी की फैक्टरियां अवैध रुप से जनता के पानी पर डाका मारकर बेच रही है। जबकि केजरीवाल बार-बार दिल्ली के लोगों को मुफ्त पानी देने का दावा करते है। जब दिल्ली वासियों को पानी ही नही मिल पा रहा तो सरकार मुफ्त पानी कैसे दे रही है।
मटका फोड़ प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के अलावा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी, वरिष्ठ नेता ब्रहम यादव, जिला अध्यक्ष मदन खोरवाल, पार्षद सुशीला खोरवाल, पूर्व निगम पार्षद प्रेमलता, स्टेट कन्वीनर सोशल मीडिया अनिरुद्ध शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष आशा गांधी, कुकरेजा, ब्लाक अध्यक्ष यज्ञपति उपाध्याय सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता के साथ क्षेत्रीय निवासी जो पानी की किल्लत झेल रहे हैं वे भी मौजूद थे।






