Eros Times: नोएडा आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में युवा फॉर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बुधवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि नोएडा प्राधिकरण (जन स्वास्थ्य विभाग) के डीजीएम एसपी सिंह ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्थान के छात्रों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए जागरूक किया गया।

बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नोएडा को अव्वल स्थान दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं की अधिकतम भागीदारी एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक प्रयास से ही यह संभव हो पाएगा। आज के कार्यक्रम में स्वच्छता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नोएडा को गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए भी युवाओं को प्रेरित किया गया। वहीं आज कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ नोएडा स्वास्थ्य नोएडा पोस्टर मेकिंग प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन हुआ। जिसमें संस्थान के तीन प्रतिभागी रिया ढींगरा, रिया चौधरी एवं कोशिश चौहान को सम्मानित किया गया।
वही कार्यक्रम के दौरान एसपी सिंह ने कहा कि नोएडा को अव्वल स्थान पर लाने में युवाओं का अहम योगदान हो सकता है। युवा सर्वेक्षण का हिस्सा बनने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी हमारा सहयोग कर सकते हैं। संस्थान के छात्र स्वच्छता इनोवेशन चैलेंज का हिस्सा बनकर भी स्वच्छता की रचनात्मक तकनीक समाज तक पहुंचा सकते हैं।






