Eros Times: नोएडा के सबसे अधिक अत्याधुनिक व सुख सुविधाओं से लैस सेक्टर-26 क्लब के चुनाव में राजकुमार खोसला यानी आर. के. खोसला को 7वीं बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इस चुनाव में आर. के. खोसला के समूचे 20 सदस्यीय पैनल ने राजेन्द्र भाटी पैनल को पटखनी देकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली।
नगर मजिस्ट्रेट धर्मेन्द्र कुमार की देखरेख में 8 अक्टूबर को 90 फीसदी वोटिंग हुई थी। चुनाव के परिणाम देर रात जारी हुए। जिसमें आर. के. खोसला व मनोज केसरी की टीम ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की। आर. के. खोसला ने बताया कि शीघ्र ही बैठक करके नयी कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी।
आर. के. खोसला के पैनल में जिन 20 सदस्यों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उसमें मनमोहन सिंह धामी, प्रदीप गोयल, संजय गुप्ता, हरभजन वाधवा, मनोज कुमार केसरी, विपिन खन्ना, श्रुतिकांत शर्मा, अनिता भालवार, अरूण अरोड़ा, रविन्द्र सिंह सैनी, गिरीज अनेजा, ब्रहमानंद अग्रवाल, राकेश कुमार गुप्ता, गौरव कुमार गुप्ता, नीरज खेमका, सुरेश खटवानी, संजय गौर तथा नान रेजीडेंट पैनल में सुनील पुरी तथा नवरत्न फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डा. अशोक श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं।






