नई दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब, हरियाण व केंद्र सरकार से पराली जलाने पर रोक के लिए टाइम लाइन की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता का मजाक उड़ाने की बजाए पराली जलाने से रोकने के लिए कदम उठाए।
दिल्ली की जनता को गाली देना बंद करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने दिल्ली का अपना प्रदूषण कम करने के लिए सब कुछ किया, लेकिन अब पराली के धुंए ने दिल्ली की हवा को खतरनाक बना दिया है।
दिल्ली की जनता पर विपक्षी पार्टियां दोष मढ़ रही हैं, गाली दे रही है – सीएम
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण काफी हो गया है। दिल्ली में धुंआ ही धुंआ है। कुछ लोग पूछ रहे हैं, यह प्रदूषण पराली का कैसे है।
30 सितंबर को आसमान साफ था। नीला आसमान व तारे दिखते थें। आज कोहरा व धुंध है। जो कह रहे हैं पराली का प्रदूषण नहीं है तो 30 सितंबर और 30 अक्टूबर के बीच क्या बदला है, क्या जनसंख्या बढ़ गई, इंडस्ट्री बढ़ गई, वाहन आ गया।
ऐसा तो है नहीं। मैं दिल्ली के लोगों की सेहत को लेकर चिंतत हैं। हमलोग पूरी कोशिश कर रहे हैं।
जो हमारे बस में है सब कर रहे हैं। दिल्ली की जनता भी बहुत कर रही है। और भी बहुत कुछ करना है। दिल्ली की जनता पर विपक्षी पार्टियां दोष मढ़ रही हैं, गाली दे रही है, यह ठीक नहीं है। एक नेता एक दिन के उपवास पर हैं। यह गंभीर मुद्दे का मजाक उड़ाता है।
दिल्ली के जनता का मजाक उड़ाता है। वह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि यह कितनी बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए मेहनत करनी होगी। हमें बड़े बदलाव करना है तो मेहनत करनी पड़ेगी। डेंगू पर हमलोगों ने कितनी मेहनत की।
लोगों के प्रयास से हमने डेंगू पर काबू पाया। अब दिल्ली हम आँड ईवन कर रही है।
पंजाबी, हरियाणा व केंद्र सरकार पराली जलाने से रोकने पर टाइम लाइन तय करें
सीएम ने कहा कि आज मैं एक स्कूल गया था। वहां बच्चों से बातचीत में पता चला कि 15 से 20 प्रतिशत बच्चों ने ही पटाखें जलाए।
हमें अपने बच्चों की तारीफ करनी चाहिए। मुझे दुख हुआ कि दीवाली पर विपक्षी नेता सोशल मीडिया पर लोगों को उकसा रहे थें कि पटाखें जलाए। यह ठीक नहीं है। दिल्ली के लोगों के स्वास्थ से खेलना ठीक नहीं है।
हम पंजाब और हरियाणा व केंद्र सरकार से टाइम लाइन चाहते हैं कि आप कब पराली जलाना बंद करेंगे। किसानों को कब मशीन देंगे। आपकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
आँड ईवन का नोटिफिकेशन हो गया
सीएम ने कहा आँड ईवन का नोटिफिकेशन हो गया। सोमवार से इसे लागू किया जाएगा।
कैब ओवर रेट न करने को कहा गया है। आटो किराया न बढ़ाए। मीटर से चलें। किराया बढ़ने पर कार्रवाई होगी।
सरकारी दफ्तर का समय बदला
सीएम ने कहा सरकारी दफ्तर अब आँड ईवन के दौरान 9 30 बजे खुलेंगे। कुछ 10 30 बजे खुलेंगे। अभी यह सरकारी दफ्तर खुलने का आदेश है। प्राइवेट को कोई आदेश नहीं है। स्कूलों की छुट्टी 5 नवंबर तक कर दी गई है।
बच्चों को स्कूल लाने ले जाने पर आँड ईवन से छूट
सीएम ने कहा बच्चों को छोड़ने जाना 8 बजे से पहले का है। इस कारण छूट। दोपहर में अगर बच्चे को लाने जा रहे हैं तो छूट मिलेगी।
यह व्यवस्था ट्रस्ट पर है। जैसे इमरजेंसी व्यवस्था है, वैसे ही बच्चों को स्कूल से लाने व ले जाने में भी ट्रस्ट के आधार पर छूट मिलेगी। यह पूरी व्यवस्था ट्रस्ट पर है। तभी यह सफल हुई है।
सारे अच्छे काम का क्रेडिट विपक्ष को, अब पराली पर भी रोक लगवा दें
सीएम ने कहा कि हम जनता के साथ मिलकर प्रदूषण रोकने के लिए काम किए। जनरेटर रोका। ईस्ट वेस्ट पेरिफेरल एक्सप्रेस वे बनाया। हम तो कह रहे हैं सारे अच्छा काम वही कर रहे हैं।
अब पराली जलाना बंद कर दो। पराली से प्रदूषण हो रहा है। इसपर बात होनी चाहिए, राजनीति नहीं। प्रदूषण रोकने के लिए आँड ईवन कर रहे हैं। दिल्ली का अपना प्रदूषण है लेकिन सबसे बड़ा पराली का है। अपना प्रदूषण कम करने के लिए हम काम कर रहे हैं। पराली पर अब काम होना चाहिए।
हम तो सारे अच्छे काम का क्रेडिट विपक्ष को देने को तैयार है। मैं तो कहता हूं दो सौ यूनिट बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा सब कुछ विपक्ष ने किया। अब पराली जलाने पर भी रोक लगवा दें। मेरी हाथ जोड़कर विनती है।
दिल्ली सख्त कदम को भी तैयार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज भूरे लाल जी से अच्छी मीटिंग हुई। हमने कहा है कि दिल्ली सब कुछ करेगा। दिल्ली राजधानी है। राजधानी की तरह दिखनी चाहिए। हम लोगों के स्वास्थ्य के चिंतित हैं।
भूरेलाल जी आँड ईवन पर खुश हैं। हमने उन्हें कहा है कि दिल्ली सबकुछ करेगा। सख्त कदम की जरूरत पड़ेगी तो वह भी करेंगे। दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोग पूरी तरह से EPCA, SC, NGT के साथ हैं।
उनके साथ मिलकर अभी तक कई क़दम उठाए, और भी जितने क़दम उठाने की ज़रूरत पड़ेगी, हम वो सभी क़दम उठाएँगे।
हम पूरी तरह से GRAP भी लागू करेंगे। आने वाले दिनों में GRAP के बारे में लोगों में अधिक जागरूकता भी करेंगे।
आँड ईवन में 15 प्रतिशत प्रदूषण कम हुआ
सीएम ने कहा शिकागो की स्टर्डी कहती है कि 15 प्रतिशत आँड ईवन से प्रदूषण कम हुआ। हम मास्क भेज रहे हैं। 50 लाख मास्क बांट रहे हैं। हम आगे से ज्यादा मास्क की तैयारी करेंगे। दिल्ली सब कुछ कर रहा है। हम मास्क बांट रहे हैं। आँड ईवन कर रहे हैं। हर घर में दो मास्क भेज दिए।






