प्रकाशकों की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता: डीजी

नई दिल्ली/EROS TIMES : केंद्र सरकार की प्रिंट मीडिया विज्ञापन नीति-2016 के लागू होने के बाद से प्रकाशकों की बढ़ती समस्याओं पर अब लगाम लगने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय  के नव नियुक्त महानिदेशक घनश्याम गोयल इस आशय का आस्वासन दिया है। मंगलवार को ऑल इंडिया स्माल एवं मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य सरदार गुरिंदर सिंह  के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने श्री गोयल से बातचीत की।
उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद फेडरेशन के पदाधिकारियों से कहा कि समस्याओं का हल मिल बैठकर किया जाएगा और लघु और मंझोले समाचार पत्रों के साथ न्याय किया जाएगा।
डीजी से औपचारिक मुलाकात के दौरान फेडरेशन के महामंत्री अशोक नवरत्न, पत्र सूचना कार्यालय की कमेटी के सदस्य एल सी भारतीय, पवन सहयोगी, पवन नवरत्न, संजय शर्मा, अनवर अली खां, संजय गोविल और सईद अहमद मौजूद थे।
डीजी ने फेडरेशन के अध्यक्ष श्री सिंह  को आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले 1 सप्ताह के अंदर करीब 300 समाचार पत्रों को विज्ञापन सूची में शामिल का दिया जाएगा।
श्री गोयल ने कहा कि मैंने सोमवार को ही यह कार्यभार संभाला है कुछ फाइलें तैयार हैं जिनका निस्तारण करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों को जारी होने वाले विज्ञापनों में अनुपात का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा विज्ञापन नीति के तहत बड़े, मध्यम और लघु समाचार पत्रों के लिए निर्धारित अनुपात 50, 35 और 15 का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा प्रकाशकों की रोजमर्रा की समस्या के निपटारे के लिए दिवस अफसर की तैनाती के लिए विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह बड़े खेद का विषय है कि बीते 4 महीनों में प्रकाशको और डीएवीपी के बीच एक गहरी खाई बनी है जिसे हम सब मिलकर पाटने का प्रयास करेंगे। इसके लिए जब भी प्रकाशित बंधु बैठकर विचार विमर्श कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की नीति के अनुसार प्रकाशकों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत महसूस हुई तो सरकार के स्तर पर भी मामले को उठवाकर समस्या के निपटारे का प्रयास किया जाएगा।
  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग