शहर के कई प्रमुख टेक पार्कों में 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होने वाले इस रोडशो में प्रॉपचेक द्वारा निःशुल्क परामर्श और छूट दी जाएगी। विशेषज्ञों की ओर से घर की जाँच के अवधारणा पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करने का शानदार मौक़ा।
EROS TIMES:प्रॉपर्टी खरीदना व्यक्ति के सबसे महँगे आजीवन सौदे में से एक होता है और सभी जानते हैं कि हर प्रॉपर्टी के साथ काफी खामियाँ होती हैं। यहाँ तक कि नए बने घरों में भी खराब कारीगरी के चिन्ह मिलते हैं। अगर इन्हें समय रहते दुरुस्त नहीं किया जाए तो यह खराबी प्रॉपर्टी को बड़ा नुकसान पहुँचा सकती हैं और इनमें रहना खतरनाक हो सकता है। इसलिए किसी प्रोफेशनल एजेंसी की ओर से घर की जाँच कराना बहुत जरूरी है।
सवाल है कि घर की ठीक-ठीक जाँच असल में है क्या? घर की जाँच में किन सुरक्षा पहलुओं को कवर किया जाता है? घर की जाँच कराने के क्या लाभ है? किसी को अपने घर का इंस्पेक्शन कब कराना चाहिए। इन सवालों और इसी तरह के दूसरे सवालों का जवाब देने के लिए प्रॉपचेक बेंगलुरु शहर में प्रमुख जगहों पर सात दिनों का रोड शो आय्जोइत कर रहा है। इसकी शुरुआत 3 अप्रैल को आईटीपीएल से होगी। यह रोड शो मंगलवार 4 अप्रैल को बागमने टेक पार्क (सीवी रमन नगर) में किया जाएगा। इसके बाद 5 अप्रैल को बागमने टेक पार्क ओआरआर और 6 अप्रैल को प्रीटेक पार्क ओआरआर में यह रोड शो होगा। इस महीने की 8 तारीख को यह रोडशो वेगा सिटी मॉल पहुँचेगा और 9 तारीख को भारतीय सिटी मॉल में आयोजित होगा। 10 अप्रैल को आरजीए टेक पार्क में इसका समापन होगा।
आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र और प्रॉपचेक के संस्थापक और सीईओ, सौरभ त्यागी ने इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा हम वास्तव में इस पहल की सराहना करते हैं कि हमारी सरकार उपभोक्ताओं के लाभ के लिए रियल एस्टेट सेक्टर में जरूरी पारदर्शिता लाने की कोशिश कर रही है। रेरा अधिनियम घर खरीदने वालों को बिल्डर के सामने उनके बनाए घर की खामियाँ सामने लाने और उनमें सुधार करने का मौका देता है। इसी कड़ी में प्रॉपचेक की ओर से हम प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाने की कोशिश कर रहे हैं। चाहे आप किसी अन्य से सेकेंड हैंड प्रॉपर्टी खरीद रहे हों या सीधे बिल्डर से अपने मकान का पजेशन ले रहे हों, प्रॉपर्टी की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अपने घर की जाँच कराना बहुत जरूरी है। हमारे योग्य और प्रशिक्षित इंजिनियर आपकी प्रॉपर्टी के 400 से ज्यादा चेकपॉइंट्स पर सरसरी जाँच करते हैं। इसके बाद वह फोटो के सबूतों के साथ सभी खामियों के बारे में पूरी रिपोर्ट सबमिट करते हैं। इसके बाद यह रिपोर्ट मकान की खामियों को दूर करने के लिए बिल्डर और कॉन्ट्रैक्टर को दी जाती है ताकि वह आपके मकान को हर तरीके से दुरुस्त कर सके और आप हर तरह से सुरक्षित और परफेक्ट घर में गृहप्रवेश कर सकें।
उन्होंने आगे कहा कि हम आपके घर खरीदने से जुड़ी भावनाओं को समझते हैं। इसलिए हम हर हाल में यह सुनिश्चित कराना चाहते है कि मकान खरीदने वाले हर उपभोक्ता को पूरी तरह खामी-रहित घर मिलें, जिसके लिए आपने अपनी जीवन भर की बचत की पूँजी लगाई है। इसे हासिल करने के लिए घर की जाँच वह पहला कदम है, जिसे आप उठा सकते हैं।
यह रोड शो बेंगलुरु के लोगों के लिए होम इंस्पेक्शन के संबंध में जानने और समझने का सुनहरा मौका है। इस रोड शो के दौरान प्रॉपचेक के विशेषज्ञों ने यह दिखलायेंगे कि घर की जाँच कैसे की जाती है। इस रोड शो में विशेषज्ञों को घर खरीदने वाले उपभोक्ताओं के होम इंस्पेक्शन से जुड़े सवालों के जवाब देकर खुशी होगी। एक मनोरंजक गतिविधि के रूप में लोग अपनी वीआर गेम भी आजमा सकते हैं जिसे “वर्चुअल इंस्पेक्शन” का नाम दिया गया है। इससे वे देख सकेंगे कि एक होम इंस्पेक्टर यानी गृह जाँचकर्ता बन सकते हैं। इस रोडशो में शामिल होने वाले लोगों और भागीदारों को अपनी प्रॉपर्टी से जुड़ी तस्वीरों और दस्तावेजों को रोड शो में ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि वह साइट पर जाकर विशेषज्ञों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकें।






