समिति के कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक में रामलीला की तैयारियों की समीक्षा की गई

Eros Times: नोएडा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा आयोजित होनेवाली श्रीरामलीला महोत्सव 2023 की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज सेक्टर-९ स्थित समिति के कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था, मंचन व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था में सुधार किया जायेगा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि मंच के निर्माण का कार्य जोरों से चल रहा है। मंच को पूरा भव्य बनाया जायेगा। तीन मंजिला मंच होगा।पुतला बनाने का भी काम चल रहा है। रावण,कुंभकरण,मेघनाद के अतिरिक्त सनातन धर्म के दुश्मनों का भी पुतला दहन किया जायेगा।

महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के अतिरिक्त १०० स्वयंसेवक हमेशा तैनात रहेंगे। बैठक में समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,बजरंगलाल गुप्ता, राजकुमार गर्ग, तरुण राज,अनिल गोयल, पवन गोयल, मोतीराम गुप्ता,एस एम गुप्ता, सुधीर पौडवाल, ललित सिंघल, विनय हिन्दू, अर्जुन अरोड़ा,किशनलाल आदि उपस्थित थे।
 श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला मंचन का भव्य आयोजन कर रही है।

समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि श्रीरामलीला महोत्सव और श्रीरामलीला मंचन का आयोजन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा।15 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन शुरू होगा।

समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ने बताया कि 19 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जायेगी।24 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जायेगा एवं रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।25 अक्टूबर को श्रीराम-भरत मिलाप के साथ ही श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग