प्रथम टेस्ट प्रेप ने तैयारी के लिए लॉन्च किया नया प्रोग्राम – LET’S CAT

Eros Times: नोएडा: अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस की तैयारी के लिए भारत में प्रथम टेस्ट प्रेप एक बड़ा नाम है. संस्थान ने अब कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) और एमबीए से जुड़ी अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए  LET’S CAT  कार्यक्रम लॉन्च किया है. इस कदम के साथ प्रथम टेस्ट प्रेप ने पोस्ट ग्रेजुएट की तैयारी के मामले में एक बड़ी छलांग लगाई है. इस मौके पर आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में एसआरसीसी, एलएसआर, केएमसी, एसएससीबीएस समेत कई अन्य नामी कॉलेजों के छात्र मौजूद रहे.

प्रथम टेस्ट प्रेप के 73 छात्र पिछले 13 वर्षों में अलग-अलग स्नातक प्रवेश परीक्षाओं में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर चुके हैं. इसके अलावा सीयूईटी 2023 में 315 से अधिक छात्रों ने 100 प्रतिशत नंबर हासिल किए. अपने इस शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध प्रथम टेस्ट प्रेप अब एमबीए की प्रवेश तैयारी के लिए अपनी विशेषज्ञता का विस्तार कर रहा है.

कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए प्रथम टेस्ट प्रेप के कोर्स डायरेक्टर अंकित कपूर ने एक अच्छे बिजनेस स्कूल से एमबीए करने के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कैट की तैयारी के दौरान छात्रों को होने वाली आम परेशानियों को अनदेखा करने की बात कही और फ्यूचर लीडर्स तैयार करने के लिए एकेडमिक एक्सीलेंस पर जानकारी दी.

अंकित कपूर इस कार्यक्रम के लॉन्च पर बहुत उत्साहित दिखे और उन्होंने कहा, “हमारा मकसद भारत में एमबीए करने के इच्छुक सभी छात्रों के लिए गाइडेंस देना है. हम पूरे दिल से मानते हैं कि LET’S CAT एमबीए की तैयारी में गेम चेंजर रहेगा. इस कार्यक्रम को लाने में हमें 2 साल लगे हैं और इसमें 400 घंटे की क्लासरूम टीचिंग शामिल है. ये दिखाता है कि कैट उम्मीदवारों को व्यापक मार्गदर्शन मुहैया कराने के लिए हमारी कितनी प्रतिबद्धता है. कैट बैच के लिए छात्र प्रथम के पीतमपुरा, कैलाश कॉलोनी और कनॉट प्लेस सेंटर में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.”

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) जैसे संस्थानों से एमबीए करना किसी भी छात्र के लिए गेम चेंजर एक्सपीरियंस होता है, जो एक छात्र के करियर की संभावनाओं, पैकेज और पर्सनल ग्रोथ को बढ़ाता है. लेकिन इस तरह के प्रतिष्ठित बिजनेस कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए छात्रों को कैट जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना पड़ता है. LET’S CAT को इसी मकसद से शुरू किया गया है जिसमें चौबीसों घंटे प्रॉब्लम सॉल्व कराई जाती है, पूरे कोर्स के दौरान पर्सनल लेवल पर सपोर्ट दिया जाता है, प्रोफाइल बिल्डिंग में मदद की जाती है, इंटरेक्टिव स्टूडेंट लर्निंग पोर्टल पर एक्सेस मिलता है और CAT-रेडी मॉक टेस्ट भी कराए जाते हैं. इसके अलावा आईआईएम में शानदार रैंक पाने के लिए आवश्यक तमाम जरूरी संसाधन भी छात्रों को मुहैया कराए जाते हैं.

LET’S CAT प्रोग्राम के जरिए प्रथम टेस्ट प्रेप का उद्देश्य छात्रों के एमबीए के सपनों को पूरा करने में उनका साथी बनना है. इस प्रोग्राम की अप्रोव इनोवेटिव है और शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम टेस्ट प्रेप का नाम विश्वसनीयता से लिया जाता है. ऐसे में कैट की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ये एक बेहतर विकल्प है.

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग