म्यूजिक वीडियो धुंआ धुंआ की वजह से प्रणव आज फिर चर्चा में

बिहारी मूल के प्रणव द्वारा लिखे बोल पर अमिताभ बच्चन,अजय देवगन,अक्षय कुमार,ऋतिक रोशन,प्रभु देवा,गणेश आचार्य जैसे सुपरस्टार थिरक चुके हैं।

Eros Times: चर्चित गीतकार के रूप के बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले प्रणव वत्स जी म्यूजिक का नया चेहरा बनने जा रहे हैं। बिहार के मूल निवासी प्रणव वत्स बीते वर्षों में अभिनेता,गीतकार व गायक के रूप में कई प्लेटफॉर्म्स पर दिख चुके हैं। प्रणव आज बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नही हैं। उनके लिखे बोल पर अमिताभ बच्चन,अजय देवगन,अक्षय कुमार,ऋतिक रोशन,प्रभु देवा,गणेश आचार्य जैसे सुपरस्टार थिरक चुके हैं। उदित नायरण, सुनिधि चौहान जैसे गायकों के लिए भी लिख चुके हैं कई गाने।

लगभग 15 वर्ष पहले भागलपुर से मुम्बई तक के सफर की शुरुआत एक थियेटर आर्टिस्ट के रूप किया था। एक कलाकार के तौर पर पढ़ने का खूब शौक होने की वजह से लेखन भी करने लगें। बेहतरीन लेखनी की वजह से प्रणव एक गीतकार के रूप में खूब प्रसिद्धि पाई। 2015 में फ़िल्म हे ब्रो के बिरजू और डीजे मेरा गाना बजा दे गीत खूब हिट हुए व गीतकार के रूप में एक पहचान मिली, तब से प्रणव ने कभी पीछे मुड़ के नही देखा। एक के बाद एक प्रणव ने कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स किये। 2021 में प्रणव फिर चर्चा में आएं जब बिग बॉस विनर व टेलीविजन स्टार तेजस्वी प्रकाश के साथ म्यूजिक वीडियो क्यों न आएं रिलीज हुई व खूब हिट हुई। इस गाने को प्रणव ने खुद गाया,लिखा व अभिनय भी किया था। उस गाने के जरिये प्रणव बॉलीवुड में एक अभिनेता के रूप में पुनः स्थापित हो गए हैं।

म्यूजिक वीडियो धुंआ धुंआ की वजह से प्रणव आज फिर चर्चा में हैं। 5 मई को रिलीज हुई इस गाने को न्यूज लिखे जाने तक लाखो व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में प्रणव के साथ आश्रम फेम बॉलीवुड अभिनेत्री त्रिधा चौधरी हैं। प्रणव व त्रिधा के इस जोड़ी को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस गाने को प्रसिद्ध गायक नकाश अज़ीज़ ने गाया है गीत प्रणव वत्स ने लिखे हैं, विवियन रिचर्ड द्वारा खूबसूरती से संगीतबद्ध, देव थापे द्वारा कोरियोग्राफ किया गया देव थापे और ऋषि कुमार द्वारा निर्देशित, डीओपी अंकित मिश्रा और रवि पालीवाल हैं, मनोज मगर द्वारा संपादित, क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं श्रुति शुक्ला कास्टिंग डायरेक्टर निखिल चौधरी प्रोजेक्ट डिजाइनर संतोष कुमार सोनू हैं। गाने को विनोद पालीवाल अनवर शेख और वृंदा भंडारी ने कनिशा फिल्म्स क्रिएशन्स और वी बी इवेंट्स एंड प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग