EROS TIMES: गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर व थानाध्यक्ष करण्डा के द्वारा शुक्रवार को ग्राम चहारन चट्टी ईट भट्टे के पास से पास्को एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शुभांकर यादव पुत्र स्व0 धनराज यादव नि0 न्यु एम0पी0बी0 कालोनी चन्दन गांव थाना कोतवाली जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश उम्र करीब 26 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर थाना जंगीपुर पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।






