गौतमबुद्धनगर :EROS TIMES:पुलिस लाइन में पुलिस परिवार द्वारा एक ” *होली* *मिलन* *समारोह* *एक* *अनोखा* *रंग* ” नाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नोएडा शहर के गणमान्य व्यक्तियों जैसे माननीय केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा ,विधायक दादरी तेजपाल नागर ,विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, एन इ ए अध्यक्ष विपिन मल्हन,गौरव सिंघल (प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापर मंडल) आदि , इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारीगण ,पत्रकारिता जगत के गणमान्य पत्रकार , अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने आकर प्रोग्राम की गरिमा बढ़ाई । प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी महोदय , सी डी ओ व अन्य उप जिलाधिकारीगण व पुलिस परिवार के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों व समस्त थाना प्रभारी व अन्य शाखाओं के अधिकारी गण भी उपस्थित रहे ।






