Eros Times: गाज़ीपुर मरदह और बिरनो क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं से जहां पशुपालकों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है वही देर रात भैंस चोरों के लिए खतरे की घंटी बज गई और जहां चोरी की भैंस बरामद हुई वही चोरी की घटनाओं में प्रयोग की जाने वाली पिकअप के साथ एक चोर को भी गिरफ्तार किया गया आश्चर्य की बात यह रही कि मटेहुं पुलिस चौकी के ठीक सामने गाड़ी छोड़कर अन्य चोर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि में जहां पशु पालक शो रहे थे वहीं चोर बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर बिरनो बंतरा में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए लगे हुए थे

इसी बीच स्थानीय पशु पालक की नजर चोरों पर पड़ गई जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक चोर पिकअप में सवार होकर भागने लगे इस पर स्थानीय लोगों ने चोरों का पीछा करते हुए बिरनो पुलिस को सूचित भी किया खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भी चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी करते हुए पीछे पड़ गई इस दौरान पिकअप में सवार लगभग आधा दर्जन चोर वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर तेजी से भागते हुए मरदह थाना क्षेत्र के तरफ भागने लगे इसकी जानकारी मिलते ही मरदह पुलिस भी सकते में आ गई और मटेहू पुलिस चौकी के पास घेरा बंदी कर एक अभियुक्त को मय पिक अप, भैंस समेत गिरफ्तार कर लिया। वहीं पिक अप पर सवार लगभग आधा दर्जन चोर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान दानिश कुरेशी पुत्र फारुख कुरेशी निवासी संबुलपुर जौनपुर, और फरार अभियुक्तो में उन्नू निवासी गरोठन जौनपुर, गोलू यादव निवासी गरोठन जौनपुर शामिल रहे अन्य फरार अभियुक्तो की पहचान नही हो पाई है। वही भागते वक्त पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया जिसमें लगभग 4 की संख्या में सिपाही घायल हो गए।
इस संबंध में मरदह थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भैंस चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है अन्य अभियुक्तों की भी गिफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।






