Eros Times: गाज़ीपुर जनपद में पुलिस विभाग बार बार चर्चा में बना हुआ वह भी कभी कार्यों को लेकर तो कभी खुद पर कार्यवाही को लेकर गुरूवार को थाना नन्दगंज पर नियुक्त उ0नि0 ना0पु0 मोरध्वज दुबे व आरक्षी सम्पूर्णानन्द को महिला सम्बन्धी अपराध की घटना की सूचना प्राप्त होने पर प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही न किये जाने पर साथ ही साथ प्रकरण में लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया व दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच का आदेश भी दे दिया।






