थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस द्वारा 04 वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 स्पैलण्डर मोटर साइकिल, 01 स्कूटी व अवैध चाकू बरामद।
Eros Times: थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस द्वारा आकाश पुत्र उदयभान, आरिफ पुत्र आलम , सिद्धार्थ पुत्र अशोक कुमार मनीष सिंह परिहार पुत्र हरिओम परिहार को एलिवेटिड रोड के नीचे कंचन जंगा मार्किट के सामने से गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से चोरी की दो स्पलैण्डर मोटर साइकिल, एक स्कूटी व दो नाजायाज चाकू बरामद हुये!
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया हम सभी एक साथ मिलकर नोएडा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से मोटर साइकिल व स्कूटी चोरी करते है। हम चोरी की मोटर साइकिलों को अवैध हथियार के साथ बेचने के लिये जा रहे थे।
1.आकाश पुत्र उदयभान निवासी राजपाल चौहान का किराये का मकान ग्राम बरौला सेक्टर 45 नोएडा मूल पता ग्राम गौसपुर जनपद बागपत उम्र करीब 20 वर्ष
2.आरिफ पुत्र आलम निवासी उमेश गुर्जर का मकान ग्राम चौड़ा सेक्टर 22 नोएडा मूल पता ग्राम रायगंज थाना इटहार जिला छिरीपुर पश्चिम बंगाल उम्र करीब 19 वर्ष
3.सिद्धार्थ पुत्र अशोक कुमार निवासी सी 181 सेक्टर 22 नोएडा उम्र करीब 19 वर्ष
4.मनीष सिंह परिहार पुत्र हरिओम परिहार निवासी नितिन चौहान का किराये का मकान ग्राम बरौला सेक्टर 45 नोएडा मूल पता गाँव अमरपुरा थाना राढ़ जिला हमीरपुर उम्र करीब 21 वर्ष






